फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   up police officials accused on loot cases

यूपी: ‘लुटेरी’ बनी पुलिस, दरोगा समेत तीन सस्पेंड

Thu, 22 Jan 2015 12:30 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
up police officials accused on loot cases

गैर जनपद में जाकर बेगुनाह छात्रों को उठाकर उनके परिजनों से तीन लाख रुपये वसूलने के आरोप में सिंकद्राबाद थाने के दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिसकर्मियों पर लगाम न लगाने पर इंस्पेक्टर सिकंद्राबाद का पांच दिन का वेतन काटा गया है।

विज्ञापन


सिकंद्राबाद थाने में तैनात दरोगा प्रदीप यादव दो कांस्टेबल संजीव कुमार कुशवाहा और सतीश के साथ कासना थाना क्षेत्र में एक वांछित अपराधी को पकड़ने गए थे। जिसकी आड़ में चार छात्रों संजय पांडे, पवन, शिवांस और शिवम को उठा लिया। इसकी जानकारी पर इंस्पेक्टर कासना जनपद गौतमबुद्धनगर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दरोगा ने इंस्पेक्टर को बताया कि सिकंद्राबाद थाना क्षेत्र से वांछित अपराधी दीपक पुत्र भीमसेन की तलाश में दबिश दी है। लेकिन बाद में दरोगा ने वहां से अकारण छात्रों से दो लैपटॉप और उनके परिजनों से छोड़ने की एवज में तीन लाख रुपये ले लिए। एसएसपी ने एसपी क्राइम को जांच दी तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2- युवक को बेरहमी से पीटा, रुपये छीने

up police officials accused on loot cases

बुलंदशहर के गांव जलालपुर निवासी अफजाल पुत्र आरिफ ने बताया कि चंदियाना में रहने वाली मौसी को रविवार को रुपये देने जा रहा था। आरोप है रास्ते में बुगरासी चौकी प्रभारी विनोद यादव, सिपाही प्रमोद व चार अन्य सिपाही जबरन चौकी ले गए। चौकी में उससे 10 हजार रुपये छीन लिए।

छोड़ने की एवज में 20 हजार रुपये की और मांग की। मना करने पर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि जब परिजन छुड़ाने पहुंचे तो उनके सामने भी अफजाल को उल्टा लटकाकर पीटा गया, जिसके जख्म शरीर पर बने हुए हैं।

इसकी शिकायत जिला स्तर पर अफसरों से की गई तो पुलिस ने आनन फानन उसका चालान जुआ खेलने में कर दिया। लेकिन सोमवार को 15 हजार रुपये लेकर थाने से ही छोड़ दिया। घायल अफजाल ने एसएसपी के यहां शिकायत की। एसपी सिटी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने मारपीट और लूट से इनकार किया है।

केस 3- मारपीट-लूटपाट के आरोपियों को छोड़ा

up police officials accused on loot cases

ईटा रोड़ी निवासी दीपक उर्फ दीपू पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कक्षा-12 का प्राइवेट छात्र है। 19 जनवरी की शाम करीब 6 बजे ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान एक युवक से मामूली विवाद हो गया। ट्यूशन पढ़ने के बाद जब दुकान पर बैठा था तो युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।

विरोध करने पर दुकान से सामान उठा कर फेंक दिया और गल्ले में रखे 1250 रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंचे खुर्जा गेट चौकी इंचार्ज ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें थाने लाने की बजाय पैसे लेकर रास्ते से ही छोड़ दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज न होने और चौकी इंचार्ज के  खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को तहरीर दी है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि बिना वजह छात्रों को उठाना और रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में सिकंद्राबाद कोतवाली में तैनात दरोगा प्रदीप यादव और दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं बुगरासी चौकी में बेगुनाह युवक के साथ मारपीट कर छीनने वाले पुलिसकर्मियों पर जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed