फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   up police man demanded physical relation with rape victim

रेप पीड़िता से सिपाही बोला, 'मेरे साथ सेक्स करो'!

Thu, 03 Apr 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 03 Apr 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
up police man demanded physical relation with rape victim

उत्तर प्रदेश में आला अधिकारी लगातार पुलिसवालों को व्यवहार में सुधार लाने के हिदायतें दे रहे हैं, मगर अमल करना तो दूर, पुलिसवाले मानवता की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन


नाबालिग रेप पीड़िता की मानें तो विजयनगर में तैनात एक सिपाही उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। कह रहा है कि रेप के आरोपी के खिलाफ तभी कार्रवाई होगी, जब वह उससे संबंध बनाएगी। इस संबंध में उसने विजयनगर थाने में तहरीर दी है, जिस पर एसओ ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


विजयनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 26 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब चार माह पहले उसकी नाबालिग लड़की से पड़ोसी युवक ने रेप किया। साथ ही उसकी अश्लील क्लीपिंग भी बनाई। क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह लगातार उसका यौन शोषण करता आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही पर लगे आरोपों की जांच

up police man demanded physical relation with rape victim

रिपोर्ट में युवक की मां को भी आरोपी बनाया गया था। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोप है कि कार्रवाई की मांग को लेकर जब पीड़िता थाने गई तो एक सिपाही ने उससे शर्त रखी कि कार्रवाई करानी है तो उसके साथ संबंध बनाने पड़ेंगे।

पुलिस का यह रवैया देख पीड़िता और उसका परिवार सकते में है। उन्होंने एसओ से इसकी शिकायत की है। एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि सिपाही पर लगे आरोप की जांच की जा रही है।

शिव हरि मीणा, एसपी सिटी ने कहा, ‘सिपाही पर लगाए गए आरोप की विजयनगर पुलिस जांच कर रही है। अगर जांच में आरोपी सही पाया गया तो सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed