फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   up police investigates poland lady rape case

एक SMS से खुलेगा विदेशी महिला से रेप का राज!

Mon, 06 Jan 2014 11:48 AM IST
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 06 Jan 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
up police investigates poland lady rape case

पोलैंड की महिला से रेप मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला एक अधिवक्ता के साथ दिल्ली गई थी। वहां पहुंचकर सरिता विहार से दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद महिला ने दो-तीन लोगों को काफी मैसेज किए। अब इन्हीं मोबाइल संदेशों के सहारे पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने मैसेज के प्रिंट भी हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन


लिफ्ट के बहाने विदेशी महिला के साथ रेप

रविवार शाम से ही पुलिस डेंपियर नगर के एक युवक की तलाश में जुट गई। आरोप है कि इस युवक के हाल के दिनों में महिला से नजदीकी रिश्ते थे। इसके अलावा मथुरा में महिला के पूर्व निवास अंतापाड़ा और वृंदावन में उसके नजदीकी लोगों से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में महिला को किस से मिलना था पुलिस उसकी भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल, पुलिस के हाथ जो सुबूत लगे हैं उससे पता चला कि महिला और अधिवक्ता एक जनवरी को दोपहर 12 बजे एक साथ बस से दिल्ली रवाना हुए। यहां से दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए।

भाई के सामने ससुराल वालों ने लूटी बहन की अस्मत

लिफ्ट देकर रेप
अगले दिन दो जनवरी को भी महिला की लोकेशन दिल्ली में मिली है। जबकि महिला का कहना है कि दो जनवरी की रात 10 बजे दिल्ली जाने के दौरान कार सवार युवक ने लिफ्ट देकर उससे दुराचार किया।

बीवी का दो प्रेमियों से था चक्कर, पति मारा गया!

संबंधों की पड़ताल
इस मामले में दिल्ली के पहाड़गंज थाने में अपराध संख्या शून्य पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस शनिवार शाम महिला को लेकर मथुरा आई थी। मथुरा में केस आने के बाद मामले की जांच कर रहे एएसपी अजयपाल शर्मा रविवार को होडल के गांव हुलवाना स्थित टोल प्लाजा पहुंचे।

यहां से दो जनवरी की रात में 10 बजे के बाद गुजरे वाहनों की फुटेज ली। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि फुटेज लेने के साथ ही महिला के मोबाइल नंबर कॉल डिटेल निकाली जा रही है। बीते एक सप्ताह से रिपोर्ट दर्ज कराने तक उसकी लोकेशन कब और कहां मिली, यह जानकारी जुटाई जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि महिला द्वारा कुछ नंबरों पर एसएमएस किए गए, उसे कुछ मैसेज प्राप्त भी हुए। इन लोगों से महिला का क्या संबंध है यह भी पता लगाया जा रहा है।


महिला ने मुंबई में दरोगा से की थी मारपीट
पीड़ित महिला मुंबई में पुलिस से मारपीट के मामले में भी सुर्खियों में रही है। उसे 10 हजार के मुचलके पर छोड़ा गया था। इस मामले में अब आरोप-पत्र दाखिल होना बताया जा रहा है। दरोगा और सिपाहियों से मारपीट की एफआईआर मुंबई के सहर थाने में दर्ज है।

पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया

एसएसपी गुलाब सिंह ने कहा कि महिला शनिवार को दिल्ली पुलिस के साथ मथुरा आई थी, शनिवार रात ही उसे पूछताछ के बाद वापस भेज दिया गया। अब सोमवार को महिला को दोबारा बुलाया जाएगा और उससे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके साथ ही टोल प्लाजा से लिए गए फुटेज से गाड़ी की पहचान भी कराई जाएगी।

एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि पता चला है कि पोलैंड की पीड़ित महिला तीन साल पूर्व भारत आई थी। लगभग दो साल से वह गोवर्धन, वृंदावन व मथुरा में रह रही है। यहां उसके रहने की वजह, वीजा अवधि आदि बिंदुओं की जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट एलआईयू से मांगी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसकी जीविका चलाने के साधन क्या हैं। उसका कुछ सामान किसान भवन में मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed