फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   up police cops fithting over an FIR in moradabad

आपस में भिड़े खाकीधारी, दरोगा ने तानी सिपाही के सीने पर रिवाल्वर

Mon, 26 Oct 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद/संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद/संभल Updated Mon, 26 Oct 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
up police cops fithting over an FIR in moradabad

खाकीधारी आपस में ही भिड़कर अनुशासन की धज्जियां उड़ाते हुए महकमे की किरकिरी करा रहे हैं। रविवार दोपहर असमोली थाने की मढ़न चौकी में प्रभारी दरोगा ने सिपाही के सीने पर रिवाल्वर तान दिया।

विज्ञापन


दोनों में जमकर मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद सिपाहियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया।

सिपाही चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर अपने खिलाफ दर्ज मामले में बयान दर्ज कराने आया था। दरोगा और सिपाही ने एक दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पहले हाथापाई की फिर तानी रिवाल्वर

up police cops fithting over an FIR in moradabad

जिला पंचायत के प्रथम चरण के मतदान में नौ अक्तूबर को बिलारी कोतवाली में तैनात सिपाही रवि कुमार की ड्यूटी असमोली क्षेत्र में लगी थी। ड्यूटी से गैरहाजिर होने पर डीएम के आदेश पर रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी विवेचना मढ़न चौकी इंचार्ज मनोज कुमार कर रहे हैं।

सिपाही रवि दोपहर सवा बारह बजे बयान देने के लिए चौकी पहुंचा। उस समय चौकी इंचार्ज मनोज कुमार क्षेत्र में राउंड पर थे। कुछ ही देर में मनोज कुमार भी मढ़न चौकी पर पहुंच गए।

रवि कुमार से मनोज कुमार ने पूछा कि बयान देने के लिए कई बार फोन किया था तुम क्यों नहीं आए। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। नोकझोंक होने लगी।

विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई औप दरोगा ने सिपाही रवि के सीने पर रिवाल्वर तान दी। उधर, संभल के एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि हाथापाई नहीं सिर्फ नोकझोंक हुई है।

मामले पर मुरादाबाद के डीआईजी ओंकार सिंह ने कहा है कि चौकी में सिपाही और दरोगा के बीच अगर मारपीट हुई है तो ये मामला गंभीर है। घटना की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed