फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Police constable alongwith friend raped minor in Varanasi

सिपाही ने दोस्त संग नाबालिग से किया गैंगरेप

Mon, 15 Dec 2014 02:50 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
Police constable alongwith friend raped minor in Varanasi

वाराणसी में सारनाथ के चंद्रा चौराहा क्षेत्र की एक कॉलोनी में सिपाही और उसके दोस्त ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी का परिवार सिपाही के मकान में किरायेदार है। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं।

विज्ञापन


किशोरी ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दी तो आरोपी सिपाही ने उन्हें जुबां नहीं खोलने की धमकी दी। मकान से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी।

घटना के दो दिन बाद रविवार को किसी तरह किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर फरियाद लगाई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट और धमकी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मामले में सिपाही के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि सिपाही की तलाश की जा रही है। फिलहाल उसकी तैनाती बलिया जिले में है।

सुनसान जगह पर ले जाकर लूटी इज्जत

Police constable alongwith friend raped minor in Varanasi

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिपाही वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र का निवासी है। उसने शहर में चंद्रा चौराहा क्षेत्र में अपना मकान बनवाया है। गाजीपुर जिला निवासी एक रिक्शा चालक परिवार के साथ यहां उसके मकान में रहता है। 12 दिसंबर की रात आरोपी सिपाही चौबेपुर क्षेत्र के रहने वाले अपने एक दोस्त के साथ यहां मकान पर आया।

रिक्शा चालक की 16 वर्षीय बेटी को बहाने से बुलाया और उसे सुनसान स्थान पर उठा ले गया। वहां सिपाही और उसके दोस्त ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घर आने के बाद किशोरी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। परिवार ने सिपाही से इस बारे में पूछा तो उसने बर्बाद करने की धमकी दी।

परिवार के मकान से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी। रविवार को किसी तरह रिक्शा चालक थाने पहुंचा। एसओ सारनाथ डीपी यादव ने बताया कि आरोपी सिपाही की तलाश में पुलिस टीम बलिया भेजी गई है। एसपी बलिया को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। सिपाही के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed