{"_id":"37a92b53a51b924e8ea8aac91c743c1c","slug":"up-police-caught-dead-widow-with-her-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की बाहों में मिली 'मर चुकी' विधवा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमी की बाहों में मिली 'मर चुकी' विधवा
अमर उजाला, भदोही
Updated Wed, 23 Oct 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन पहले जिस विधवा की 'मौत' हुई थी वह अचानक 'जिंदा' हो गई। घर से सैकड़ों मील दूर वह प्रेमी के साथ घूमती मिली। इस सूचना से घरवालों के होश उड़ गए। अपने कानों पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विधवा की हत्या की जांच कर रही पुलिस टीम उसे घर लाई और मंगलवार को उसे परिजनों को सौंप दिया। मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का है।
9 इंसानी 'भेड़ियों' की खौफनाक दास्तां
विज्ञापन
अचानक घर से लापता
ऊंज थानाक्षेत्र के सीकीचौरा गांव की रहने वाली विधवा कमला देवी (35) (बदला हुआ नाम) एक महीने पहले लापता हो गई थी। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर दर्ज की थी। परिवार के लोगों और पुलिस की खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
हत्या की आशंका
इसके 15 दिन बाद मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के बिहड़ा गांव में एक अज्ञात युवती का शव मिला, जिसका पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया और शिनाख्त के लिए सामान रख लिए। ऊंज पुलिस से जानकारी पाकर थाने पहुंचे कमला के परिवार वालों ने सामान देखकर उसकी शिनाख्त कर ली थी।
इसके बाद पुलिस ने कमला की हत्या की आशंका के मद्देनजर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। इस संबंध में इलाके के आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया था। लेकिन पुलिस को कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लग सकी थी।
प्रेमी के साथ
पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने के लिए उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाल दिया। इसी बीच उसके नंबर की लोकेशन सूरत में मिली। पुलिस टीम जब सूरत पहुंची तो कमला जिंदा मिली, वह भी अपने प्रेमी के साथ।
मिर्जामुराद एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रेस करने पर पता चला कि कमला सूरत में है। इसके बाद पुलिस टीम सूरत पहुंची और उसे पकड़ लिया।