{"_id":"db840bf5392b7ef43aec728ed460d9a9","slug":"up-police-arrests-six-women-for-human-trafficking-in-deoria-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने दो लाख में बेटी को बेच दिया","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मां ने दो लाख में बेटी को बेच दिया
अमर उजाला, सलेमपुर
Updated Sun, 02 Feb 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बहाने एक महिला ने अपनी बेटी को दो लाख रुपए में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के शोर करने पर मोहल्ले वालों ने खरीदने आईं महिलाओं को घेर लिया और पिटाई की। इस दौरान दो युवक भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने छह महिलाओं को हिरासत में ले लिया। घटना उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र का है।
मझौलीराज में एक महिला ने अपनी सहेली के माध्यम से बेटी का सौदा दो लाख रुपए में मऊ जिले के शहादतपुरा की कुछ महिलाओं से कर दी थी। कुछ दिन पूर्व युवती को दिखाने के लिए उसकी मां और सहेली मऊ लेकर गईं।
विज्ञापन
एक जीप से चार महिलाएं और दो युवक शनिवार दोपहर उसके घर पहुंचे। वे बातचीत के बाद युवती की मां को कपड़े और कुछ रुपए दिए। इस दौरान शादी के बहाने बेचने की भनक युवती को लग गई। जीप में बैठाने पर युवती शोर करने लगी। इसके बाद वहां मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। जब हकीकत सामने आई तो लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
युवती को खरीदने के लिए शहादतपुरा निवासी किरण, चित्रा, ऊषा और फूलमती आई थीं। लोगों ने इन्हें घेर लिया और पिटाई की। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौका पाकर इन महिलाओं के साथ आए दो युवक भाग निकले।
मौके पर पहुंची पुलिस ने खरीदने और बेचने वाली महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इस बाबत इंस्पेक्टर बीबी सिंह ने बताया कि युवती को खरीदने वाली सभी महिलाएं पेशेवर हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।