फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   up police arrests father for child marriage

कैसा बाप? दो लाख लेकर अधेड़ से रचाई बेटी की शादी

Tue, 24 Dec 2013 12:20 PM IST
अमर उजाला, महोबा
अमर उजाला, महोबा Updated Tue, 24 Dec 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
up police arrests father for child marriage

एक व्यक्ति ने 10 दिन पहले एक अधेड़ से 11 वर्षीय बेटी की चुपचाप शादी रचा दी। वह बेटी के ही साथ उसकी ससुराल में रहने लगा। दो लाख रुपए लेकर शादी करने का पता लड़की की मां को चला।

विज्ञापन


उसने अपने भाई और रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी तो अधेड़ व्यक्ति ने बाप-बेटी को उनके घर भेज दिया। बाद में ग्रामीणों ने लड़की के पिता को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की है।
विज्ञापन


'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कबरई के एक गांव के रामनरेश (काल्पनिक नाम) ने अपनी पत्नी को कुछ महीने पहले मारपीट कर घर से भगा दिया था। वह मायके में रहने लगी। 10 दिन पूर्व उसने अपनी की बेटी शादी झांसी जिले के पप्पू से कर दी। उसके बाद वह भी वहीं रहने लगा।

दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!


पता चलते ही बच्ची की मां ससुराल आ पहुंची। उसने बताया कि उसके पति ने दो लाख रुपए लेकर शादी की है। साथ ही उसने अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों को भी सूचना दे दी। मुकदमा दर्ज कराने की धमकी पर पप्पू ने नवविवाहित बालिका को रामनरेश के साथ उसके घर भेज दिया।

'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'

रामनरेश के सोमवार सुबह गांव आने की सूचना पर ग्रामीणों और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे पिटा। बाद में रामनरेश को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि दो लाख रुपए उसने नहीं, उसके भांजे और बहन ने लिए हैं। उन्हीं ने शादी कराई है। लड़की की मां ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि लड़की की मां लड़की को लेकर महिला थाने आई थी, लेकिन घटना थाना कबरई क्षेत्र की होने से उन्हें वहीं भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed