फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   up police arrest thieves who planned to robbed businessman

सोना खरीदने आए व्यापरियों को पुलिस ने बचाया

Sat, 12 Dec 2015 06:00 AM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 06:00 AM IST
विज्ञापन
up police arrest thieves who planned to robbed businessman

सोना खरीदने के लालच में तेलंगाना से मथुरा आए दो रीयल एस्टेट कारोबारियों को स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने लुटने से बचा लिया। दोनों कारोबारी 45 लाख रुपये लेकर मथुरा में चार किलो सोने की ईंट खरीदने के लिए आए थे।

विज्ञापन


टटलू लुटेरों के जाल में फंसने से पहले पुलिस ने जाल बिछाकर टटलुओं को दबोच लिया। तेलंगाना में रंगारेड्डी जिला के रहने वाले रामारेड्डी का अपने साढ़ू के साथ रंगारेड्डी में रीयल एस्टेट का कारोबार है। पारले प्रोडक्ट्स की बड़ी डिस्ट्रीब्यूटरशिप भी उनके पास है। दोनों को टटलू लुटेरों ने सोने की ईंट का लालच दिया था। इस पर वे तेलंगाना से फॉर्च्यूनर कार में 45 लाख रुपये लेकर मथुरा आ गए।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिलने पर एसपी सिटी शैलेश पांडेय और एसपी क्राइम राममोहन सिंह ने स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस को व्यापारियों के पीछे लगाया।

पुलिस को व्यापारियों के पीछे लगाया

up police arrest thieves who planned to robbed businessman

पुलिस को सूचना मिलने पर एसपी सिटी शैलेश पांडेय और एसपी क्राइम राममोहन सिंह ने स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस को व्यापारियों के पीछे लगाया। रामारेड्डी के माध्यम से टटलुओं को गोवर्धन बुलाया गया।

यहां गुरुवार रात पुलिस और टटलुओं में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हसीम मेव, आशिक मेव निवासी गांव टीकरी थाना पुन्हाना मेवात और आजाद उर्फ छिद्दी, नसरू निवासी गांव जंघावली थाना शेरगढ़ को पुलिस ने दबोच लिया।

मगरुद्दीन निवासी फिरोजपुर मेवात हरियाणा और एक अन्य साथी भागने में कामयाब हो गया। इनमें से नसरू शेरगढ़ में 2004 में हुई डकैती में शामिल रहा था। हरियाणा में भी इन लुटेरों पर दर्जन भर मुकदमे हैं। पुलिस ने रामारेड्डी बंधुओं से 44.5 लाख की रकम, दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखा, दो नकली सोने की ईंट और दो चाकू बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार ईनाम दिया है।

कर्मचारी ने रची साजिश

up police arrest thieves who planned to robbed businessman

तेलंगाना में रामारेड्डी के यहां जेसीबी पर मेवात इलाके का एक ऑपरेटर काम करता था। उसी ने मालिक को 10 लाख रुपये में एक किलो सोना दिलवाने के लिए तैयार किया। पकड़े गए टटलुओं के रिश्तेदार जेसीबी ऑपरेटर ने ही पूरी योजना बनाई और दोनो कारोबारियों को मथुरा तक पहुंचाया।

रामारेड्डी बंधुओं ने बताया कि वे 10 दिन पहले अपने आपरेटर और फोन पर हुई टटलू लुटेरों से बात के बाद नूहं मेवात में सोने की ईंट का सैंपल लेने प्लेन से दिल्ली तक आए थे। सैंपल लेकर तेलंगाना में चेक कराया तो वह असली निकला। इस पर वे सौदे के लिए आ गए। कार से मथुरा तक आने में 13000 का डीजल खर्च हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed