फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   up panchayat debars eve teasing accused family

पंचायती फरमान: 24 घंटे में छोड़ना होगा मोहल्ला

Tue, 13 Aug 2013 12:51 PM IST
हापुड़/ब्यूरो
हापुड़/ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
up panchayat debars eve teasing accused family

एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने ठुकरा दिया। इससे भड़के युवक ने अपने परिजनों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया।

विज्ञापन


इस पर गांव की पंचायत ने आरोपी युवक के परिवार को 24 घंटों में मोहल्ला छोड़कर कहीं और जाने का फैसला सुनाया है। मामला गाजियाबाद जिले के हापुड़ क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मामला देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली का है जहां बीते दिनों एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती के इंकार पर झुंझलाए युवक ने 8 अगस्त की रात अपने परिजनों के साथ युवती के घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि हमलावरों ने युवती से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। बीच-बचाव में आए युवती के चाचाओं पर आरोपियों ने फायर किए और पथराव करते हुए फरार हो गया।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

पंचायती फरमान

सोमवार को इस मामले में पंचायत बुलाने के लिए मुनादी कराई गई। पंचायत में आसपास के लोग पहुंचे, जिसमें आरोपियों को मोहल्ले से निष्कासित करने का फरमान सुनाया गया।

एलान किया गया कि आरोपियों के जो परिवार मोहल्ले में रह रहे हैं, वे 24 घंटे के भीतर मकान खाली करके यहां से चले जाए।

अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें पंचायत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी कराकर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed