फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   UP man killed his mother in property dispute

जमीन के लिए बेटे ने मां को गोलियों से भूना

Sat, 30 Jan 2016 02:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 30 Jan 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
UP man killed his mother in property dispute

यूपी के मथुरा के महावन में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे की बेशकीमती जमीन के लिए एक वृद्ध महिला की उसके इकलौते बेटे और पौत्र ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


महिला ने जमीन का एक हिस्सा बेटी को दे दिया था, जिसको लेकर हत्यारोपी नाराज थे। दोनों ने महिला के सिर और सीने में तीन गोलियां मारी और दम तोड़ने तक उसे गोली मारते रहे।
विज्ञापन

 
वारदात को शुक्रवार के करीब दो बजे थाना महावन के गांव नगला सांवरिया अंजाम दिया गया। 70 वर्षीय चंदो घर पर अकेली थी, इसी बीच उसकी बेटे हरिसिंह और पौत्र राजकुमार ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चंदो के बेटे हरिसिंह के अलावा तीन बेटियां और हैं। एक बेटी रामश्री की अपने पति से अनबन हो गई थी और वह अपने बच्चों के साथ मां के पास रही थी।

चंदो की ज्यादातर जमीन यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे है और उसे कुछ जमीन मायके वाले गांव सौरई थाना सादाबाद हाथरस में भी मिली हुई थी।
 
पति की मौत के बाद चंदो ने जमीन का कुछ हिस्सा बेटी रामश्री को दे दिया था, जिसकी आमदनी से उसके परिवार पर खर्च चल रहा था।

रामश्री को जमीन देने से हरीसिंह और उसका पुत्र राजकुमार दोनों नाराज थे। सूचना पर सीओ अजय कुमार और महावन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed