अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने कहा, 'स्वदेश लौटना चाहता हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन अब स्वदेश लौटना चाहता है। रविवार को इंडोनेशिया में गिरफ्तार होने के बाद उसने वहां की सुरक्षा एजेंसियों से कहा है कि वह भारत वापस जाना चाहता है।
एनडीटीवी के अनुसार, छोटा राजन के खिलाफ में मुंबई में हत्या, उगाही, और ड्रग तस्करी के 71 मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले छोटा राजन ने इंडोनेशिया की सुरक्षा एजेंसियों से कहा था कि भारत में उसकी जान को खतरा है इसलिए उसे भारत भेजने के बजाए जिम्बाब्वे भेजा जाए।
'सरेंडर नहीं किया, गिरफ्तार हुआ हूं'
55 वर्षीय छोटा राजन ने मीडिया में चल रही आत्मसमर्पण की खबरों को लेकर कहा है कि उसने सरेंडर नहीं किया बल्कि उसे गिरफ्तार किया गया है।
वहीं इंडोनिशियाई जांच एजेंसियों ने कहा कि उन्हें कानूनी तौर से 20 दिन के भीतर छोटा राजन को भारत भेजना होगा जहां उसके खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं।
वहीं मुंबई पुलिस छोटा राजन को भारत लाने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी करने में जुटी है जिससे दाऊद जल्द से जल्द भारत लाया जाए और उससे उसके अपराधों पर पूछताछ की जाए।