महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराता था ये शख्स, छत टूटने पर हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के सबसे चर्चित अंतर्वस्त्र चोर का भंडाफोड़ होने के बाद उसके पड़ोसियों ने चैन की सांस ली है। आरोपी चोर ने करीब एक दशक से उनका जीना हराम कर रखा था।
दक्षिण चीन के यूलिन शहर में रहने वाले इस चोर की करतूत का खुलासा तब हुआ जब चोरी के अंतर्वस्त्रों का भार न सह पाने के कारण उसकी छत ढह गई। टैन नाम के इस चोर ने अपने घर में करीब 2000 जोड़ी अंतर्वस्त्र छिपा रखे थे। सारे अंतर्वस्त्र महिलाओं के ही थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने पड़ोसियों के घरों से उस वक्त अंतर्वस्त्र चुराए थे जब वे लोग घर से बाहर होते थे। मौका पाकर वह लोगों के घरों छोटे कपड़े चुरा लेता था।
ऐसे करता था चोरी, उड़े पड़ोसियों के होश
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी टैन महज 30 साल का है। उसने मास्टर-की का इस्तेमाल कर अपने पड़ोसियों के घर में घुसना शुरू किया और उनके अंतर्वस्त्र चुरा लेता था। हालांकि किसी को भी इस बात का पता नहीं चला कि उसके पास चाभी कहां से आई।
लोगों को यह जानकर हैरानी हो रही है कि लगातार चोरी हो रहे उनके अंतर्वस्त्र उनके पड़ोसी के घर में थे और इतने सालों तक उन्हें पता भी नहीं चला। आरोपी की पोल तब खुली जब अंतर्वस्त्रों के भार के कारण छत टूट गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने अपार्टमेंट के आसपास बने दूसरे घरों से ये अंतर्वस्त्र चुराए थे। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार है और बचपन से ही उसे महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराने की आदत पड़ गई थी।