फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   underwear thief caught on cctv red handed

आधी रात महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराने निकलता था ये शख्स

Fri, 27 Feb 2015 03:13 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
underwear thief caught on cctv red handed

चोरी-छुपे लोगों के घर में घुसकर महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुराने वाले एक शख्स को जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी क्रिस्टोफर मैक्हार्ग को एक गैराज में सफेद और गुलाबी अंतर्वस्त्र चोरी करके जमा करते हुए कैमरे में कैद किया गया था।

विज्ञापन


28 वर्षीय आरोपी आयरशायर के मॉन्कटन का रहने वाला है। एक परिवार को जब शक हुआ कि उनके अंतर्वस्त्र लगातार गायब हो रहे हैं तो उन्होंने कैमरा लगाया था।

उसकी पहचान होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो दंग रह गई। उसके यहां 100 से भी ज्यादा अंतर्वस्त्र बरामद हुए, जोकि उसने कपड़े सुखाने वाली मशीन से चुराए थे।

विज्ञापन

फोन की रोशनी में पहचानता था महिलाओं के अंतर्वस्त्र

underwear thief caught on cctv red handed

डेली मेल के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया कि आरोपी आधी रात के वक्त चुपके से घर में घुसता है और फोन की रोशनी से महिलाओं के अंतर्वस्त्रों की पहचान करता था।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसने बीते वर्ष जुलाई से नवंबर के बीच चोरी करने की बात कबूल की। जिसके बाद अदालत ने उसे 200 घंटे कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई। इसके लिए उसे कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।

यही नहीं, उसे दो साल के लिए यौन अपराधियों की सूची में भी शामिल किया गया है। आरोपी को सजा सुनाए जाने के बाद एक शख्स ने बताया कि लगातार गायब हो रहे कपड़ों ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए।

पूरी ईमानदारी के साथ करता था चोरी!

underwear thief caught on cctv red handed

जिस परिवार के कपड़े चोरी हो रहे थे, उसके एक करीबी शख्स ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घंटों की रिकॉर्डिंग होती थी, जिसे वे समय-समय पर चेक करते थे। वे तब हैरान रह गए, जब उन्होंने देखा कि कोई उनके घर में घुसा है और कपड़े चुरा है।

उन्होंने ध्यान से देखा और उसकी पहचान मैक्हार्ग के रूप में हुई। वह बड़े ध्यान से यह सेलेक्ट पर रहा था कि उसे मशीन से कौन से कपड़े चुराने हैं। बाकी के कपड़े वह दोबारा मशीन में रख देता था। उसे ऐसा करते देखकर उन्हें हैरानी भी हुई। आरोपी को सजा दिए जाने के बाद उन्होंने कहा कि उसे और कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मामले की छानबीन करने वाली पुलिस ने कहा कि आरोपी का इरादा यौन अपराधियों जैसा था। वारदात को अंजाम देने से पहले वह लगातार शराब भी पीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed