{"_id":"c34c6e059f96f4872548d81a5b5b4ade","slug":"uncle-sold-his-niece-for-rs-2-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन मां-बाप की बेटी को 2 लाख रुपए में बेचा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बिन मां-बाप की बेटी को 2 लाख रुपए में बेचा
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sun, 23 Feb 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिन मां-बाप की बेटी को कलयुगी चाचा ने दो लाख रुपये में बेच दिया। खरीददारों के साथ बड़ौत में रह रही पीड़िता ने डीआईजी को गोपनीय पत्र लिखकर मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
डीआईजी ने बागपत और गाजियाबाद एसपी को जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।
पीड़िता निवाड़ी रोड चौकी क्षेत्र की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पता चला है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी मोदीनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
डीआईजी को भेजे पत्र में युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने बदला लेने की नीयत से उसके चाचा को पैसों को लालच दिया और लालची चाचा ने युवक के कहने पर बड़ौत बागपत निवासी दो युवकों को युवती दो लाख रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
बड़ौत में खरीददारों के चुंगल में फंसी पीड़िता ने किसी तरह डीआईजी को पत्र लिखा है और आपबीती बताते हुए मुक्त कराने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।