चाचा ने कलंकित किया रिश्ता, रेप कर बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में चांदपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने रिश्ते के चाचा पर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा वीडियो बना ब्लैकमेल कर दो लाख की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी से शिकायत में महिला ने कहा कि करीब छह माह पूर्व उसके रिश्ते का चाचा बहला-फुसलाकर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने उसकी वीडियो क्लिप बना ली थी। कुछ दिन पूर्व उसके पिता ने उसका विवाह कर दिया।
चाचा को विवाह का पता लगा तो वह उसकी ससुराल आ गया। उस समय वह अकेली थी। आरोपी चाचा ने दो लाख की मांग करते हुए रकम नहीं देने पर वीडियो क्लिप ससुराल वालों को भिजवाने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
केस 2- नाबालिग भतीजी से रेप, चाचा गिरफ्तार
वहीं, बिल्हौर क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को कलंकित करते हुए सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया। बदहवास हालत में किशोरी ने ग्रामीणों को जानकारी दी तो ग्रामीणों ने आरोपी चाचा को पकड़कर जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। बिल्हौर सीएचसी के डाक्टरों ने किशोरी की गंभीर हालत को देखकर कानपुर रेफर कर दिया है।
कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार राठी ने बताया कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक है। आरोपी के बड़े भाई की मौत आठ साल पहले हो गई थी।
भतीजी से रेप किया, विरोध करने पर पीटा
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी भाभी और उसकी तीन बच्चियों को साथ में रखे हुए है। बीते दिनों बच्चियों की मां अपने मायके चली गई। मौका पाकर गुरुवार सुबह आरोपी ने नशे की हालत में अपनी तेरह साल की भतीजी से बलात्कार किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी।
बलात्कार करने के बाद नशे में धुत चाचा घर में ही सो गया। उधर भतीजी ने बाहर निकल कर गांव वालों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।
बाद में आरोपी चाचा को पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली लाई तो कोतवाली गेट पर लोगों और वकीलों ने उसकी जूतों से जमकर पिटाई की।