फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   uncle raped many times with two sisters

मेरठ: अपनों के हाथों लुटती रहीं ये मासूम

Wed, 18 Feb 2015 12:22 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
uncle raped many times with two sisters

लखीपुरा में दो मासूम बच्चियों के साथ उनके चाचा द्वारा ही एक साल तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चियों का पिता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहकर कपड़े बेचने का काम करता है। जबकि दोनों बेटियों को यहां उनकी दादी के पास छोड़ दिया था।

विज्ञापन


जानकारी होने पर पिता बच्चियों को साथ ले गया लेकिन यहां भी उनकी परेशानी कम न हुई। सौतेली मां ने दोनों का खूब उत्पीड़न किया। गर्म चाकू से दोनों के शरीर को दागा जाता था। करीब 20 दिन पहले बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और कबीरनगर थाने ले गए।
विज्ञापन


चाइल्ड केयर सोसायटी को भी सूचना दी गई। सोसायटी की अध्यक्षा रत्ना सिंह ने बच्चियों के माता-पिता और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रायपुर में रहता है बच्चियों का पिता

uncle raped many times with two sisters

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लखीपुरा में रहने वाले युवक ने कई साल पहले रायपुर में ही एक युवती से शादी कर ली थी। इनके दो बेटियां भी हुईं। स्थानीय पुलिस के अनुसार बेटी को लेकर दंपति में विवाद रहने लगा तो बेटियों को यहां छोड़ दिया गया। यहां बच्चियों के चाचा अलीम ने दोनों से दुष्कर्म किया।

इसकी जानकारी आरोपी की मां को हुई लेकिन उन्होंने मामले को दबाने के लिए दोनों का उपचार कराकर चुप्पी साध ली। इसके बाद आरोपी करीब एक साल तक दोनों से दुष्कर्म करता रहा।

एक महीने पहले बच्चियों के बुआ ने छत्तीसगढ़ में रह रहे उनके पिता को जानकारी दी। इसके बाद वह आया और नौ वर्ष व सात वर्ष की दोनों बच्चियों को रायपुर लेकर चला गया।

सौतेली मां ने मासूमों को चाकूओं से गोदा

uncle raped many times with two sisters
पुलिस ने बताया कि बच्चियों के पिता ने शायद दूसरी शादी कर ली। क्योंकि यहां दोनों को उनकी सगी मां नहीं बल्कि दूसरी औरत मिली। इस सौतेली मां ने दोनों को खूब यातनाएं दीं। एक दिन दोनों की चीखपुकार सुनकर लोगों ने दोनों बच्चियों को सौतेली मां से छुड़ाया और थाने पहुंचाया। इसके बाद ही मामला प्रकाश में आया।

मामले में दोनों बच्चियों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान भी दर्ज करा दिए हैं। मेडिकल में भी दोनों से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रविवार दोपहर कबीरनगर थाने की पुलिस पिलोखड़ी चौकी भी आई और मामले को चौकी में स्थानांतरित कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंप दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश मे जुट गई है।

बेटियां थीं, तो खुद से कर दिया अलग

पुलिस के अनुसार दो बेटियां पैदा होने के बाद से दंपति में विवाद रहने लगा। इसके चलते ही इन बच्चियों को दादी के पास छोड़ दिया गया। यहां उनके चाचा ने ही उनके साथ घिनौना काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed