फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   uncle raped his cousin in shamli up

सगे चाचा ने लूटी भतीजी की आबरू, गर्भवती होने पर पता चला

Wed, 19 Aug 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौसाना (शामली), अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, चौसाना (शामली), अमरोहा Updated Wed, 19 Aug 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
uncle raped his cousin in shamli up

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चौसाना (शामली) क्षेत्र के एक गांव में चौदह वर्षीय किशोरी से उसके रिश्ते का चाचा महीनों से दुराचार करता रहा। डर के मारे किशोरी ने परिजनों को यह बात नहीं बताई। उसके गर्भवती होने पर मामला खुला तो परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव की एक चौदह वर्षीय किशोरी के साथ उसका रिश्ते का चाचा पिछले कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोप है कि लड़की को अंजाम देख लेने की धमकी देकर नौ महीनों तक उसका मुंह बंद कराए रखा। किशोरी ने डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी चाचा के हौसले और बढ़ गए।
विज्ञापन


मामले का खुलासा उस समय हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह यादव का कहना है कि पिता की तहरीर पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। दो अन्य सहयोगियों को भी मामले में नाम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनचले ने दरोगा को जड़ा थप्पड़

uncle raped his cousin in shamli up

वहीं दूसरी घटना में गजरौला (अमरोहा) स्टेशन रोड पर ट्यूशन पढ़कर लौट रहीं छात्राओं पर फब्तियां कसने से रोकने पर मनचले गश्त पर निकले दो दरोगा से भिड़ गए। इस दौरान एक दरोगा को थप्पड़ भी मार दिया।

किसी तरह से दोनों ने एक युवक को पकड़ा, जबकि तीन भागने में कामयाब रहे। युवक के खिलाफ दरोगा ने तहरीर दे दी है। उधर, युवक को छोड़ने के लिए पुलिस के पास सिफारिशी फोन आने शुरू हो गए हैं। अभी पुलिस ने युवक को थाने में बैठा रखा है।

शहर के स्टेशन रोड पर मंगलवार शाम करीब सात बजे कुछ मनचले वहां से ट्यूशन पढ़कर निकल रहीं लड़कियों पर फब्तियां कस रहे थे। गश्त कर रहे दो दरोगा मनोज कुमार और प्रमोद कुमार ने उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद आगे निकल गए, जब कुछ देर बाद वह लौटकर आए तब भी मनचले वहीं खड़े युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे।

युवकों को दोबारा उसी जगह पर खड़े देख दोनों दरोगाओं ने एक युवक को हड़का दिया। इस पर तीन युवक तो भाग गए, लेकिन एक युवक सूर्यकांत पुत्र समरपाल निवासी टीचर्स कालोनी दरोगा से भिड़ गया। उसने दरोगा प्रमोद कुमार का गिरेबान पकड़ लिया और उसे थप्पड़ मार दिया।

इस बीच दरोगा मनोज कुमार साथी को बचाने में लगे रहे। युवक मारपीट कर भाग रहा था, लेकिन किसी तरह दोनों ने उसे पकड़ा और थाने ले आए। प्रमोद कुमार ने युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed