फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   uncle nephew rape attempt in up

चाचा-भतीजा हुए रेप में नाकाम तो युवती को जिंदा जलाया

Thu, 22 May 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 22 May 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
uncle nephew rape attempt in up

अलीगढ़ के अतिसंवेदनशील सराय सुल्तानी इलाके में बुधवार तड़के दुष्कर्म में असफल होने पर एक मजदूर परिवार की युवती को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया। इस घटना को पड़ोसी चाचा-भतीजे ने अंजाम दिया। भतीजे को मौके पर उस समय दबोच लिया गया, जब युवती को जलाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन


आग की लपटों की चपेट में आकर आरोपी के हाथ भी झुलस गए। लगभग 70 फीसदी जली युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन


खबर पर पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया और तनाव के मद्देनजर इलाके में फोर्स तैनात कर दिया गया।

छत पर आग की लपटों में घिरी युवती

uncle nephew rape attempt in up

जिस मजदूर परिवार में यह घटना हुई, उस परिवार के मुखिया की अर्से पहले मौत हो चुकी है। मां के साथ तीन जवान बेटियों का परिवार घर में पहली मंजिल पर रहता है। बहनों में पीड़ित युवती सबसे बड़ी है। मां घरों में चौका बर्तन कर परिवार का गुजारा करती है।

युवती की फुफेरी बहन व मां की मानें तो मंगलवार को युवती की ननिहाल जीवनगढ़ में ममेरी बहन की शादी थी। रात में जब तीनों बहनें मां के साथ आईं तो मोहल्ले के चाचा-भतीजे गली के बाहर खड़े थे और उन्होंने युवती को घूरकर देखा।

चूंकि रात 12 से 2 बजे तक बिजली कटौती रहती है। इसलिए घर आने के बाद युवती अपनी छोटी बहन के साथ छत पर सोने चली गई। बुधवार तड़के चार बजे करीब अचानक छत पर परिजनों ने शोरशराबा सुना। जब तक परिजन दौड़कर पहुंचते, तब तक युवती बुरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई थी और पास में ही मिट्टी के तेल की बोतल पड़ी थी।

मामले में तीन की गिरफ्तारी

uncle nephew rape attempt in up

छोटी बहन ने बताया कि पड़ोसी अनीस व उसका भतीजा फैजान एक-एक कर छत पर आए। उन्होंने बड़ी बहन से कुछ हरकत की, जब शोर पर उसकी आंख खुली तो उसने मिट्टी का तेल डालते हुए देखा। इस आग लगाने के फेर में फैजान के दोनों हाथ झुलस गए।

खबर पर सीओ प्रथम, एसओ सासनी गेट आदि पहुंच गए। फैजान को वहीं चीखते-चिल्लाते दबोच लिया गया।

सीओ प्रथम राममोहन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में युवती के परिजनों ने फैजान, उसके चाचा अनीस व फैजान की मां नन्नी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में पड़ोसियों से चल रहा पुराना विवाद बड़ी वजह और पीड़ित युवती से गलत हरकत का प्रयास दूसरी वजह का उल्लेख किया गया है। फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed