फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   uncle murdered minor girl after rape in sonebhadra district

हैवानियतः भतीजी से रेप, कत्ल और शव नाले में फेंका

Tue, 04 Feb 2014 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र/ओबरा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र/ओबरा Updated Tue, 04 Feb 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
uncle murdered minor girl after rape in sonebhadra district

एक युवक अपनी पांच वर्षीय भतीजी को साइकिल पर बैठाकर गांव से दूर ले गया। उसने उससे दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी। अपनी करतूत छिपाने के लिए शव को नाले फेंक दिया।

विज्ञापन


पांच दिन तक बच्ची का कुछ पता न चलने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो चाचा पर संदेह हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की है।

कुछ खिलाने का लालच देकर रेप

uncle murdered minor girl after rape in sonebhadra district

ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बच्ची 28 जनवरी को अपने घर के पास खेल रही थी। इस दौरान उसके दूर के चाचा उसे कुछ खिलाने का लालच देकर अपनी साइकिल से एक किमी दूर पाही पर ले गया।

पुलिस के मुताबिक, वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शाम होने पर बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिवार वाले चिंतित हुए। परिवार वालों ने उसकी गांव में तलाश की लेकिन पता नहीं चला।

उधर, चाचा भी गायब था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

आरोपी ने कबूला गुनाह

uncle murdered minor girl after rape in sonebhadra district

पुलिस ने आरोपी को रविवार की शाम क्षेत्र के करमसार गांव के पास से दबोच लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव नाले के पास से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी लालबहादुर मौर्या और क्षेत्राधिकारी ओबरा अनिल कुमार यादव ने सोमवार सुबह थाने पहुंचकर स्थिति की जानकारी की। एसओ ने बच्ची की पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed