फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   uncle in relation have been raped the girl for two years, arrested

रिश्ते का चाचा दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, पकड़ा गया

Thu, 01 Oct 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Thu, 01 Oct 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
uncle in relation have been raped the girl for two years, arrested

उत्तर प्रदेश में बदायूं के सहसवान में रिश्ते का चाचा एक किशोरी के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। यह फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करता था।

विज्ञापन


इस बीच किशोरी बालिग हो गई और परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी। इसके बाद भी रिश्ते का चाचा उससे दुष्कर्म करता रहा। रविवार को घर में अकेले देख उसने फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए, तब आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


घटना नगर के एक मोहल्ले की है। युवती का आरोप है कि दो साल पहले रिश्ते के चाचा सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आपत्तिजनक फोटो खींच ली थीं। इसके बाद वह यह फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों को पता चला तो तोड़ दी शादी

uncle in relation have been raped the girl for two years, arrested

27 सितंबर को युवती अपने घर में अकेली थी। मौका पाकर सलमान घर में घुस आया। उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग आ गए।

युवती ने पूरी घटना के बारे में अपनी मां और भाभी को बताया। बात सार्वजनिक होने पर लड़का पक्ष तक पहुंची, तो उसने शादी तोड़ दी।

बुधवार को युवती की तहरीर पर पुलिस ने उसके रिश्ते के चाचा सलमान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed