{"_id":"41ae1f1661a3e33f4bdb6ce1f1526198","slug":"uncle-gets-lifeterm-for-killing-two-siblings","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी ने सेक्स से किया इनकार, मामा ने रेता गला ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भांजी ने सेक्स से किया इनकार, मामा ने रेता गला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
सेक्स करने से इनकार करने के बाद एक मामा ने अपनी ही भांजी का गला रेत दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर भांजी के भाई के मौजूद होने के कारण मामा ने अपने भांजे को भी मौत के घाट उतार दिया।
दिल दहला देने वाला ये मामला चंडीगढ़ का है। गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ने वाली लड़की दसवीं में पढ़ने वाले अपने भाई के साथ सेक्टर 41 में रहती थी।
लड़की के मां-बाप अपनी नौकरियों के चलते शहर से बाहर मेवात जिले में रहते है।
कविता के मां-बाप ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि शहर में मामा के भरोसे छोड़ने का खामियाजा उन्हें अपने दोनों बच्चों को गंवा कर चुकाना पड़ेगा।
पुलिस को दोनों बच्चों की गला रेती हुई लाश पास की एक खाई में मिली। जांच करने में पुलिस ने पाया कि आरोपी राहुल साहू कई दिनों से यौन संबंध बनाने के लिए जोर दे रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें, जलेबी देने में देरी करने पर मार दी गोली
विज्ञापन
तंग आकर एक दिन लड़की ने अपने मामा की इस इच्छा को पूरा करने से सीधे तौर पर मना कर दिया।
इस पर गुस्साए मामा ने चाकू से लड़की का गला रेत दिया और मौके पर मौजूद उसके भाई की भी जान लेली। बाद में दोनों को दफना दिया। कोर्ट ने मामा को उम्रकैद की सजा सुनाई है।