फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   uncle allegedly raped niece in hyderabad

चाचा ने किया रेप, फिर कहा इल्जाम बॉयफ्रेंड पर लगा दो

Fri, 04 Oct 2013 02:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Oct 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
uncle allegedly raped niece in hyderabad

एक युवक पर अपनी भतीजी से रेप करने का आरोप लगा है, जिस वजह से वह गर्भवती हो गई है। पुलिस ने युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना आंध्रप्रदेश के बोवेनपल्ली की है। आरोपी युवक राममूर्ति अपनी पत्नी जयचित्रा और पीड़ित भतीजी के साथ श्रीकाकुलम में रहता था।

उसने 22 वर्षीय भतीजी से तीन महीने पहले रेप किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने चाचा की करतूत चाची से बताई तो उसने इस घटना को अपने मां-बाप से न कहने की बात कही।
विज्ञापन


टीओआई के अनुसार, इस सप्ताह के प्रारंभ में वे भतीजी को लेकर उसके मां-बाप के पास हैदराबाद में बोवेनपल्ली आ गए। दोनों ने भतीजी पर झूठ बोलने के लिए दबाव डाला। उन्होंने उससे कहा कि मां-बाप से कह देना कि ब्वॉयफ्रेंड ने उसे गर्भवती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के ऐसा कहने पर उसके मां-बाप ने राममूर्ति से उसका गर्भपात कराने को कहा। राममूर्ति और जयचित्रा उसे लेकर श्रीकाकुलम जाने लगे तभी रास्ते में पीड़िता ने फोन कर मां-बाप को सच्चाई बयान कर दी। जब उसने खुदकुशी की धमकी दी तो परिजनों ने उसे हैदराबाद लौटने को कहा।

बुधवार को उसके घरवालों ने चाचा और चाची के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed