फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Unable to pay fees, farmer's son suicides

स्कूल की फीस न दे पाने पर ट्रेन के आगे कूदा 10वीं का छात्र

Sat, 03 Oct 2015 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 03 Oct 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Unable to pay fees, farmer's son suicides

आंध्रप्रदेश के करीमनगर में स्कूल की फीस न दे पाने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह छात्र एक किसान का बेटा था।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 10वीं के इस छात्र ई-संतोष रेड्डी को स्कूल में सात हजार फीस जमा करानी थी लेकिन वह नहीं करा पाया। इसके लिए स्कूल के शिक्षक ने सजा के तौर पर उसे क्लास के बाहर खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं स्कूल की तरफ से छात्र को फीस न जमा कराने पर तिमाही परीक्षा पर भी नहीं बैठने दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद आर्थिक तंगी और स्कूल के दुर्व्यवहार से आहत छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला बुधवार का है जिसके बारे में स्थानीय पुलिस को गुरुवार को पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज में डूबे हैं इलाके के किसान

Unable to pay fees, farmer's son suicides

आर्थिक तंगी के चलते छात्र का आत्महत्या करने का मामला ने इलाके में किसनों की बदहाली से से पर्दा उठा दिया है। तेलंगाना और आसपास के इलाके किसान किस तरह से बदहाल हैं और कर्ज में डूबे हैं इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है।

किसानों की आत्महत्या यहां पर लगातार जारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आंध्रप्रदेश में पिछले एक साल में 689 किसान आत्महत्या कर ली है। वहीं विपक्षी दलों का मानना है कि इलाके में 1300 ये ज्‍यादा किसानों ने पिछले एक साल में आत्महत्या की है।

छात्र के आत्महत्या करने जुड़ी खबर यह भी है छात्र को अकेले की फीस के लिए बाहर नहीं खड़ा किया गया ‌था बल्कि उसके साथ 10 अन्य छात्रों को भी खड़ा किया गया था जिन्होंने अपनी बकाया फीस नहीं चुकाई थी।

बताते हैं कि आत्महत्या करने से पहले छात्र ने अपने घर में सारी बात बताई थी और कहा था कि वह अब जान देने जा रहा है इसलिए उसे कहीं ढूंढ़ने के लिए ना जाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed