फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Unable to feed 6 kids, gujrat farm labourer kills 2 children

6 बच्चों का पेट नहीं भर पाया, दो का किया कत्ल

Thu, 05 Nov 2015 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Nov 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
Unable to feed 6 kids, gujrat farm labourer kills 2 children

गुजारात के सुरेंद्रनगर जिले में गरीबी से तंग आकर एक किसान ने अपने दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। किसान ने कथित तौर से अपने जिन दो बच्चों का कत्ल किया है उनमें एक तीन साल की बेटी एक दो साल का बेटा था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों बच्चों का कत्ल करने के बाद आरोपी किसान ने उनके शव को गांव के पास ही एक झील में दफना दिया। घटना सुरेंद्रनगर जिले के कुकड़ा गांव की है। आरोपी दिनेश कोली खेतों में मजदूरी कर गुजारा करता है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, दोनों बच्चों की घटना के पीछे दिनेश कोली की भयानक गरीबी है। कोली के दो पत्नियों थीं जिसमें पहली पत्नी की मृत्यु छह महीने पहले हो गई थी। पहली पत्नी से दो बच्चे थे जबकि दूसरी से चार बच्चे हैं। कोली ने पहली पत्नी के बच्चों का कत्ल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच को हुआ शक तो खुला मामला

Unable to feed 6 kids, gujrat farm labourer kills 2 children

खबरों के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर की है। 27 अक्टूबर को दिनेश कोली की पत्नी गीता खाना बनाने में झुलस गई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे राजकोट के रेफर कर दिया गया।

गीता जब सुरेंद्रनगर में भर्ती थी तो गांव का सरपंच उसका हाल चाल लेने पहुंचा तो उसे कुछ गलत होने की आशंका हुई। इसके बाद आरोपी के पड़ोसियों से सरपंच ने उसके बच्चों के बारे में पूछा तो पड़ोसियों ने बताया कि कई दिनों से उनके दो बच्चों को नहीं देखा गया है।

इसके बाद सरपंच जितेंद्र सिंह परमार ने बच्चों केे बारे में दिनेश कोली से पूछा तो उसने बताया कि उनके दो बच्चे खो गए हैं और कई दिन से नहीं मिल रहे। इसके बाद सरपंच ने एसपी को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की।

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि गरीबी के चलते दिनेश कोली ने अपने दो बच्चों का कत्ल कर उन्हें दफना आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed