फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Uber's driver at it again, now in Kolkata

एक और उबर ड्राइवर ने की महिला के सामने अश्लील हरकत

Wed, 22 Jul 2015 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jul 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
Uber's driver at it again, now in Kolkata

कोलकाता में एक उबर कैब ड्राइवर को एक महिला यात्री के सामने हस्थमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इसी तरह के मामले में दिल्ली में एक उबर ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कोलकाता में इस तरह का पहला मामला सामने आया है जबकि दिल्ली और बंगलौर में ऐसे कई मामलों पर शिकायतें मिल चुकी हैं। उबर मामले के बाद और करीब तीन सप्ताह पहले दिल्ली में टैक्सी फॉर श्योर जो की ओला ऐप से चलती है उसके ड्राईवर पर भी महिला को यात्री को शीशा से देखकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


अब मामले में आरोपी ड्राइवर पिंटू यादव जमानत पर बाहर आ गया है और उबर का कहना है कि उसने आरोपी ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया गया है।

आरोपी ने कंपनी को दिए थे फर्जी कागजात

Uber's driver at it again, now in Kolkata

मामले पर सफाई देते हुए उबर ने कहा है कि उसने यादव को नौकरी पर रखने से पहले उसके सारे कागजात चेक किए थे। कंपनी ने कहा कि वेरीफिकेशन में उसने पाया था कि आरोपी का बैकग्राउंड बिल्कुल साफ सु‌थरा है जबकि पुलिस ने कहा है कि उसने कंपनी को अपने बारे में गलत सूचनाएं दी थी।

पीड़ित महिला ने एल्गिन रोड पर स्थित एक मॉल से नेताजी नगर जाने के लिए 8 जुलाई को टैक्सी बुक की थी। इस शाम को बारिश भी हो रही थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी ड्राइवर एक हाथ से कार चला रहा था जबकि दूसरे हाथ से अश्‍लील हरकत कर रहा था।

महिला ने कहा इस दौरान वह उसे घूर रहा था जिससे वह काफी डरी हुई थी और सोच रही थी कि अगर वह चिल्लाती है तो पता नहीं उसके साथ क्या होगा। इसलिए वह शांत रही ‌और फिर जब वह घर पहुंची तो तेजी से कार से कूद कर अपने घर के अंदर हो गई।

महिला के सहयोगी ने बंधाई हिम्मत

Uber's driver at it again, now in Kolkata

महिला ने बताया जब वह अपने घर पहुंची तो अपने एक सहयोगी को फोन किया तो उसने उसका हौसला बढ़ाया और पुलिस में शिकायत देने के लिए कहा।

पुलिस के अनुसार,‌ शिकायत मिले के बाद आरोपी ड्राइवर को खुफिया निगरानी में ले लिया गया और फिर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पिंटू अब जमानत पर बाहर है।

वहीं उबर के साउथ एशिया जनसंपर्क अधिकारी करुण आर्य ने कहा है कि ड्राइवर के बारे में आंतरिक जांच करने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed