एक और उबर ड्राइवर ने की महिला के सामने अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में एक उबर कैब ड्राइवर को एक महिला यात्री के सामने हस्थमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इसी तरह के मामले में दिल्ली में एक उबर ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कोलकाता में इस तरह का पहला मामला सामने आया है जबकि दिल्ली और बंगलौर में ऐसे कई मामलों पर शिकायतें मिल चुकी हैं। उबर मामले के बाद और करीब तीन सप्ताह पहले दिल्ली में टैक्सी फॉर श्योर जो की ओला ऐप से चलती है उसके ड्राईवर पर भी महिला को यात्री को शीशा से देखकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था।
अब मामले में आरोपी ड्राइवर पिंटू यादव जमानत पर बाहर आ गया है और उबर का कहना है कि उसने आरोपी ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया गया है।
आरोपी ने कंपनी को दिए थे फर्जी कागजात
मामले पर सफाई देते हुए उबर ने कहा है कि उसने यादव को नौकरी पर रखने से पहले उसके सारे कागजात चेक किए थे। कंपनी ने कहा कि वेरीफिकेशन में उसने पाया था कि आरोपी का बैकग्राउंड बिल्कुल साफ सुथरा है जबकि पुलिस ने कहा है कि उसने कंपनी को अपने बारे में गलत सूचनाएं दी थी।
पीड़ित महिला ने एल्गिन रोड पर स्थित एक मॉल से नेताजी नगर जाने के लिए 8 जुलाई को टैक्सी बुक की थी। इस शाम को बारिश भी हो रही थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी ड्राइवर एक हाथ से कार चला रहा था जबकि दूसरे हाथ से अश्लील हरकत कर रहा था।
महिला ने कहा इस दौरान वह उसे घूर रहा था जिससे वह काफी डरी हुई थी और सोच रही थी कि अगर वह चिल्लाती है तो पता नहीं उसके साथ क्या होगा। इसलिए वह शांत रही और फिर जब वह घर पहुंची तो तेजी से कार से कूद कर अपने घर के अंदर हो गई।
महिला के सहयोगी ने बंधाई हिम्मत
महिला ने बताया जब वह अपने घर पहुंची तो अपने एक सहयोगी को फोन किया तो उसने उसका हौसला बढ़ाया और पुलिस में शिकायत देने के लिए कहा।
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिले के बाद आरोपी ड्राइवर को खुफिया निगरानी में ले लिया गया और फिर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पिंटू अब जमानत पर बाहर है।
वहीं उबर के साउथ एशिया जनसंपर्क अधिकारी करुण आर्य ने कहा है कि ड्राइवर के बारे में आंतरिक जांच करने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।