फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two youth raped a girl on gun point

तमंचे के बल पर दो भाईयों ने किया छात्रा से दुष्कर्म

Mon, 15 Jun 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोया (अमरोहा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जोया (अमरोहा) Updated Mon, 15 Jun 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
two youth raped a girl on gun point

अमरोहा में दो सगे भाइयों ने शनिवार रात पड़ोस के घर में घुसकर इंटर की छात्रा से दुष्कर्म कर डाला और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला एक व्यक्ति शनिवार रात सिंचाई करने के लिए खेत पर चला गया था और घर पर उसकी पत्नी और बेटी ही थीं। लड़की इंटर की छात्रा है।
विज्ञापन


आरोप है कि रात करीब दस बजे यहीं के रहने वाले सगे भाई घर में घुस आए और मां के साथ सो रही छात्रा से तमंचे के बल पर बारी-बारी दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल भेजा

two youth raped a girl on gun point

उनके जाने के बाद छात्रा ने अपनी मां को जगाया और घटना की बाबत जानकारी दी। सुबह जब पिता खेत से वापस घर आया तो महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा था, यहां महिला चिकित्सक न होने से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

मामले पर डिडौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षण हर प्रसाद  ने कहा क‌ि छात्रा के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed