फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Two village lovers commited succide

एक दूसरे से मिलने से रोका तो प्रेमी जोड़े ने खाया जहर

Mon, 20 Apr 2015 01:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झूंसी/सहसों
ब्यूरो/ अमर उजाला, झूंसी/सहसों Updated Mon, 20 Apr 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
Two village lovers commited succide

सरायइनायत इलाके के कसेरूआ खुर्द गांव में एक प्रेमी युगल ने प्यार पर पाबंदी लगाए जाने से मौत को गले लगा लिया। इस पाबंदी से आहत होकर शनिवार रात प्रेमिका ने जहर खा लिया। बताया जाता है कि दो दिन बाद ही उसका ब्याह होना था।

विज्ञापन


अपनी प्रेमिका की मौत की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह प्रेमी ने भी जहर निगलकर आत्हमत्या कर ली। उन दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस को सूचना दिए बिना शवों को दफना दिया गया।
विज्ञापन


कसेरूआ खुर्द गांव की लीला और पड़ोस में रहने वाले सुरेश (दोनों नाम काल्पनिक) के बीच इधर साल भर से प्रेम संबंध था। वे चोरी-छिपे मिलते थे। हालांकि उनका इश्क गांव वालों की नजर से छिपा नहीं रह सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर इसकी भनक उनके परिवार के लोगों को लगी तो वे आग बबूला हो गए। उन पर पहरा बैठा दिया गया ताकि वे मिलने नहीं पाएं।

दो रोज में आनी थी लीला की बारात

Two village lovers commited succide

इस रिश्ते से नाराज लीला के परिजनों ने उसका विवाह तय कर दिया। कुछ माह पहले सगाई हुई फिर तिलक हो गया। दो रोज बाद ही आनी लीला की बारात आनी थी। लीला के घर में तमाम रिश्तेदार भी जुट गए थे। इस वजह से दोनों कसमसा रहे थे।

लीला ने मर्जी के खिलाफ शादी का विरोध किया मगर उसे शांत करा दिया गया। शनिवार रात उसने जहर खा लिया। उसे निकट के अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बची। प्रेमिका की मौत के बारें पता चलने पर सुरेश ने भी रविवार सुबह जहर निगल लिया।

उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया लेकिन सुरेश ने दम तोड़ दिया। पहले प्रेमिका लीला फिर प्रेमी सुरेश की मौत ने गांव वालों को स्तब्ध कर दिया। लीला-सुरेश एक-दूजे के इश्क में फना हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed