फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two trains attempting to rob

ट्रेन लुटेरे निकले 'शाहरुख' और 'सलमान'

Fri, 30 May 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 30 May 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
two trains attempting to rob

रेल प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी आगरा कैंट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा खतरे में हैं। बुधवार की रात दो ट्रेनों में लूट की कोशिश की गई।

विज्ञापन


दक्षिण एक्सप्रेस को लूटने को प्रयास करने वाले दो युवकों को ट्रेन में मौजूद फोर्स ने दबोच लिया।

जंक्शन पर दोनों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने और युवकों को जीआरपी के हवाले कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। दोनों युवकों के नाम शाहरूख और सलमान हैं।

विज्ञापन

दक्षिण एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर फोर्स पर किया पथराव

two trains attempting to rob

दक्षिण एक्सप्रेस बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि में ग्वालियर से मथुरा की ओर आ रही थी। अभी ट्रेन धौलपुर स्टेशन के निकट ही पहुंची थी कि तभी अचानक ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोकने के बाद लूट का प्रयास किया गया।

इसके बाद जब ट्रेन में मौजूद फोर्स ने युवकों को दबोचने की कोशिश की तो उन्होंने फोर्स पर पथराव कर दिया। रात्रि में अचानक चेन पुलिंग और फिर पथराव से सो रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जवानों ने यात्रियों के साथ मिलकर साहस दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया और यात्रियों के साथ उनकी जमकर मजामत कर डाली।

ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा खतरे में

two trains attempting to rob

ट्रेन के मथुरा जंक्शन आने पर दोनों युवकों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। दोनों युवकों ने पूछताछ में अपना नाम शाहरुख खान पुत्र जमील खान एवं सलमान खान पुत्र मुन्ना शाह निवासी रामजी का पुरा ग्वालियर बताया।

दोनों युवकों के विरुद्ध ट्रेन में लूट का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि रेल प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा खतरे में हैं। बुधवार की रात दो ट्रेनों में लूट की कोशिश की गई। पहली घटना निजामुद्दीन से भोपाल जा रही साप्ताहिक ट्रेन एसी स्पेशल ट्रेन में हुई।

विज्ञापन

ट्रेनों में ताबड़तोड़ लूट से यात्रियों में हड़कंप

two trains attempting to rob

जाजऊ स्टेशन के नजदीक कुछ युवकों ने चेन पुलिंग कर यात्रियों से लूट की कोशिश की।

रात 12 बजे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। ट्रेन जाजऊ स्टेशन से आगे तकरीबन 40 मिनट तक खड़ी रही। झांसी पहुंचने पर यात्रियों ने घटना की जानकारी दी।

दूसरी घटना निजामुद्दीन की ओर जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में हुई। रात लगभग 2.30 बजे धौलपुर और भांडेही के बीच एसी-प्रथम कोच में ग्वालियर से दो युवक चढ़े।

ट्रेन के चलते ही युवकों ने लूट की कोशिश की। यात्रियों को धमकाया। इस पर सभी यात्री एकत्रित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed