फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Two suspicious ‘Pak’ boats with heroin seized near Gujarat

पाक की नापाक हरकत, 280 करोड़ का नशा बरामद

Tue, 21 Apr 2015 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Apr 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
Two suspicious ‘Pak’ boats with heroin seized near Gujarat

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने अपने साझा अभियान में पाकिस्तान से आ रही दो संदिग्ध नौकाओं को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक इन नौकाओं से 140 किलोग्राम हिरोइन बरामद की गई है।

विज्ञापन


जांच दल ने इन नावों से नौ नाविको को भी हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि इन नाविकों के पास सैटेलाइट फोन भी था। भारतीय तटरक्षक बल (उत्तर-पश्चिम) के कमांडर कुलदीप सिंह सोरेन ने बताया, "इन संदिग्ध नावों को पोरबंदर के तटीय क्षेत्र के पहले ही रोक लिया गया। फिर इन नाविकों और नाव में लदे वर्जित सामान की जांच की गई। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।"
विज्ञापन


पकड़ी गई हिरोइन की कुल कीमत 280 करोड़ आंकी जा रही है, हालांकि इसकी सटीक कीमत का आंकलन अभी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक किलो हिरोइन की कीमत 2 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजा और फातिमा पर सवार थे आठ लोग

Two suspicious ‘Pak’ boats with heroin seized near Gujarat

भारतीय नौसेना को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान से दो संदिग्ध नौकाएं पोरबंदर के तटीय क्षेत्र के पास भारतीय जल सीमा में प्रवेश कर रही हैं। उन्होंने बताया उन्होंने तुरंत सक्रियता दिखाई।

अधिकारियों ने बताया कि आईसीजी शिप संग्राम ने इन नावों को पोरबंदर के तटीय क्षेत्र में समुद्री सीमा में करीब 150 नॉटिकल मील के पास रोक दिया। उन्होंने बताया कि फिजा और फातिमा नाम की दो नावें पोरबंदर के तटीय क्षेत्र के पास देखी गई थीं। इनमें से पहले सिर्फ फिजा पर सवार 4 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

हालांकि जांच प्रक्रिया के बाद में फातिमा पर सवार अन्य चाप लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया। जांच में पता चला कि इन नावों में संदिग्ध हिरोइन छिपाकर रखी गई थी। जिसके ऊपर खाली डिब्बे रखे गए थे ताकि उन्हें छिपाया जा सके। हालांकि जांच में उसे पकड़कर जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed