फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Two suspects of ISIS arrested from UP while traveling by Train

यूपी में ISIS की दस्तक! दो संदिग्ध ट्रेन से धरे गए

Tue, 23 Feb 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
Two suspects of ISIS arrested from UP while traveling by Train

इराक और सीरिया से चलने वाली आतंक की नापाक फिजाएं अब भारत को अपने आगोश में भरने को आतुर हैं। आए दिन देश के कोने-कोने से हिरासत में लिए जा रहे आतंकी संगठन आईएसआईएस के संदिग्धों की कतार में दो और संदिग्ध पहुंच गए हैं। संदिग्धों को यूपी में ट्रेन से दबोचा गया है।

विज्ञापन


बेहद चौकाने वाला ये मामला यूपी के गोरखपुर के संतकबीरनगर का है। सोमवार देर रात देहरादून एक्सप्रेस में सवार आईएसआईएस के दो संदिग्ध सफर कर रहे थे। गोरखपुर से देहरादून जा रही एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में दोनों सवार थे। दोनों की गतिविधियां संदेहास्पद लगने पर बोगी में मौजूद मुसाफिरों ने उनकी निगरानी शुरू की।
विज्ञापन


ट्रेन के गोरखपुर से खलीलाबाद तक पहुंचने के बीच दोनों की बातचीत में आईएसआईएस जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने लोगों को चौंकाया। एक यात्री ने फोन से इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहनता से चल रही है जांच

Two suspects of ISIS arrested from UP while traveling by Train

एसपी के निर्देश पर अगले स्टेशनों की जीआरपी टीमों को अलर्ट किया गया और बस्ती में ट्रेन पहुंचते ही गहन तलाशी के बीच स्लीपर बोगी से दोनों संदिग्धों को उतार लिया गया।

संदिग्धों के पास से चार मोबाइल फोन और एक एक्स्ट्रा सिम मिला। पूछताछ में बार-बार उनके जवाब बदलने पर संदेह और गहराया गया। दोनों को गोरखपुर लाया गया।

एसपी रेलवे अतुल शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध से गोरखपुर में पूछताछ की जा रही है। जीआरपी के साथ-साथ सिविल पुलिस, एलआईयू और आईटी टीम भी पूछताछ कर रही हैं। फोन और सिम की पड़ताल के लिए आईटी विशेषज्ञों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed