फोन के फीचर ने बनाया दुश्मन, मार दी बियर की बोतल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओक्लाहोम के दूसरे सबसे बड़े शहर टुल्सा में शराब के नशे में धुत्त दो लोग यह बहस करने लगे कि एप्पल और एंड्रायड में कौन बेहतर स्मार्टफोन है। दोनों के बीच होने वाली यह बहस खूनी जंग में बदल गई और इनमें से एक ने दूसरे पर जोरदार हमला कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस ने जायरो मेंडाज को घायल अवस्था में एवरग्रीन अपार्टमेंट के पास पाया। मेंडाज के आस-पास बीयर की टूटी हुई बोतलें बड़ी हुईं थी और उसके सिर पर गंभीर चोट थी जिससे खून बह रहा था।
मेंडाज ने पुलिस को बताया कि 21 साल के उसके रुममेट एलियाज एक्वेडो ने उस पर चाकू से जोरदार हमला कर उसकी कार चुरा ली थी। पुलिस ने बताया कि उन दोनों के बीच यह बहस हो रही थी कि कौन सा सेल फोन ज्यादा बेहतर है।
बहस में एक ने दूसरे के सिर पर मारी बोतल
पुलिस को बाद में अपनी जांच में पता चला कि एक्वेडो ने अपने रुममेट के सिर पर बीयर की बोतल से जोरदार हमला किया था। पुलिस जब आरोप के अपार्टमेंट में पहुंची तो उसने देखा कि एक्वेडो भी नशे में धुत्त अपने अपार्टमेंट में खून से लतपथ बैठा था।
आरोपी ने जिस कार को चुराया था वह भी खून से पूरी तरह सन चुकी थी और वह अपार्टमेंट के लॉज में खड़ी की गई थी। दोनों घायल रुममेट को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वहीं एक्वाडो को घातक हथियार से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
जांच में पता चला है कि इन दोनों ने बीच बेहतर स्मार्टफोन को लेकर तगड़ी बहस हुई थी। एक कह रहा था कि एप्पल एक बेहतर स्मार्ट फोन है जबकि दूसरा एंड्रायड फोन को बेहतर बता रहा था।