फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two raped a teen in pratapgarh and filmed her

किशोरी को अगवा किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो क्लिप

Fri, 07 Aug 2015 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाघराय (प्रतापगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, बाघराय (प्रतापगढ़) Updated Fri, 07 Aug 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
two raped a teen in pratapgarh and filmed her

प्रतापगढ़ के बाघराय में घर के बाहर से किशोरी को पड़ोस के दो युवक अगवा कर ले गए और उसका उसका रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली।

विज्ञापन


घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र की एक किशोरी लघुशंका के लिए तीन अगस्त की रात घर से निकली थी। इस दौरान उसके पड़ोसी महेश कुमार गुप्ता पुत्र श्यामलाल व मुलायम पटेल पुत्र श्रीनाथ ने उसे अगवा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप कर बनाई अश्लील वीडियो

two raped a teen in pratapgarh and filmed her

वह उसे धमकाकर सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि दोनों ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली।

घर पहुंचने पर किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दूसरे दिन आसपास के लोगों के साथ ही रिश्तेदारों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर दे दी।

गुरुवार को बाघराय पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed