फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two policemen hel for kidnapping in kalyan

दो सिपाहियों ने ठेकेदार का अपहरण कर मांगे दो लाख रुपए

Thu, 18 Jun 2015 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 18 Jun 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
two policemen hel for kidnapping in kalyan

जिस पुलिस के भरोसे लोग खुद को सुरक्षित होने की कल्पना करते हैं उसी पुलिस में मौजूद दो ऐसे सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है जो खुद एक व्यक्ति का अपहरण कर फिरौती मांग रहे थे। बुधवार को दो पुलिस वालों को एक ठेकेदार का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के कल्यान का है जहां एक आदमी के अपहरण के आरोप में दो सिपाहियों समेत तीन लोगों को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के साथ गिरफ्तार हुआ तीसरा शख्स पुलिस का जासूस बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी सिपाहियों ने जासूस की मदद से राजा मंडल नाम के शख्स को उसके घर से यह कहते हुए अपहरण कर लिया कि वे थाणे क्राइम ब्रांच से हैं। पुलिस ने अब तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की पत्नी से मांगे दो लाख रुपए

two policemen hel for kidnapping in kalyan

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी सिपाहियों ने अपहरण किए गए राजा मंडल के परिजनों से उसके छोड़ने के बदले में दो लाख रुपए मांगे थे। तीनों आरोप‌ियों के नाम क्रमशः बालचंद्र पाटिल, हनुमंत पजारी और जिलू रहमान उर्फ गब्बर बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि सिपाही पाटिल अपने साथियों के साथ मंडल के घर गया और उसे क्राइम ब्रांच का ‌अधिकारी बताकर पूछताछ के लिए उठा ले गए।

इसके बाद उन्होंने मंडल के पड़ोसी सुरेश धूमल को फोन कर कहा कि वो मंडल की पत्नी पपिया या से बात कराए। इसके बाद फोन लेकर सुरेश जब मंडल की बीवी से बात कराई तो फिरौती की रकम सुन उसने पुलिस को फोन किया और अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि उनके ही विभाग के सिपाहियों ने अपहरण किया था। आरोपी सिपाही अब 22 जून तक पुलिस हिरासत में हैं जिसके बाद उन्हें जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed