फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two policemen arrested on theft case

यूपी पुलिस का शर्मसार कर देने वाला कारनामा, खुली पोल

Fri, 21 Nov 2014 12:09 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
two policemen arrested on theft case

कानपुर के बिल्हौर चौकी में खड़े ट्रक के पहिए चुराने के मामले में पुलिस ने मकनपुर चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। इस ट्रक से गौकशी के लिए ले जाए जा रहे जानवर पकड़े गए थे। जानवरों को किसानों के सुपुर्द कर ट्रक को चौकी में खड़ा कर दिया गया था।

विज्ञापन


आरोप है कि मकनपुर चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल ने ट्रक के नए पहिए उतरवाकर पुराने पहिए लगवा दिए। सीओ और एसओ को पता चला तो उन्होंने जांच की और मामला सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


वहीं यह भी चर्चा है कि चौकी इंचार्ज ने इस चोरी में एक अन्य कांस्टेबल को हिस्सा नहीं दिया तो उसने अफसरों के कान में फूंक दिया।

कुछ दिन पहले मकनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गायों से लदे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था। गायों को किसानों के सुपुर्द करके ट्रक पुलिस अभिरक्षा में चौकी में खड़ा कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात चौकी इंचार्ज अखंड प्रताप सिंह और कांस्टेबल अशोक गिहार ने ट्रक के छह नए पहिए खोलने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्सा न मिलने पर सिपाही ने खोली पोल!

two policemen arrested on theft case

प्लान के मुताबिक चौकी प्रभारी ने कन्नौज जिला के ठठिया गांव निवासी मिस्त्री नन्हे कटियार को बुलवाया। नन्हे अपने साथ चार मजदूरों को लेकर आया और रात में ही ट्रक के छहों टायरों को खोलकर उसमें पुराने टायर लगा दिए। चौकी में तैनात एक दूसरे कांस्टेबल को यह पता चला तो उसने अफसरों को सूचना दे दी।

रात ही में सीओ राजेंद्रधर द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार राठी चौकी पहुंचे और चौकी इंचार्ज व कांस्टेबल से पूछताछ की। घंटों की पूछताछ के बाद मामला सही पाया गया। इस पर चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल के खिलाफ चोरी का मुकदमा कोतवाली में कायम किया गया।

कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, सूत्रों का कहना है कि टायरों की चोरी के मामले में पुलिस के बीच पैसों की बंदरबांट में इस घटना का खुलासा हुआ। घटना के बारे में सीओ राजेंद्रधर द्विवेदी का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों, और टायरों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

थाने के ठीक सामने लाखों की लूट

two policemen arrested on theft case

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने गुरुवार को सरेशाम एक सर्राफा व्यापारी से जेवरात और नगदी से भरा बैग लूट लिया। सामने आए बाइक सवार लुटेरों ने बाइक टकराकर पहले व्यापारी की बाइक गिराई फिर उनके कान पर तमंचा सटाकर बैग छीन लिया।

बैग में सोने के पौन किलो वजनी जेवर और 3.35 लाख रुपये थे। इस दुस्साहसिक वारदात का पता चलते ही कस्बे में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटना को फर्जी बताते हुए व्यापारी से ही पूछताछ शुरू कर दी, जिस पर भड़के व्यापारियों ने थाने के ठीक सामने हाईवे जाम कर दिया। करीब आधा घंटे तक भीड़ हंगामा करती रही।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में थाने से महज एक किलोमीटर दूर स्थित गांव माता की मिलक निवासी राकेश हुड्डा पुत्र ललतू सिंह की पाकबड़ा में जुमेरात का बाजार में हुड्डा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह गुरुवार को भी शाम करीब पांच बजे उन्होंने दुकान बंद की और जेवर व नगदी लेकर बाइक से गांव को चल दिए।

थाने के पिछले दरवाजे के ठीक सामने से जा रहे रास्ते पर वो बमुश्किल दो सौ मीटर चले होंगे कि सामने से आई काले रंग की पल्सर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हुड्डा बाइक समेत गिर गए, इतने में पल्सर सवार दो बदमाशों ने उन्हें कवर कर लिया जबकि हेलमेट पहने तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा।

ज्वैलर्स के मुताबिक एक लुटेरे ने उनके सिर पर तमंचा लगा दिया और बैग छीन लिया, विरोध करने पर ट्रिगर दबाने की धमकी दी। बदहवास ज्वैलर्स ने पैदल ही अपने गांव की ओर दौड़ लगाई और फिर ग्रामीणों के साथ पाकबड़ा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

पाकबड़ा पुलिस के रवैये से खफा व्यापारी सड़क पर उतरे और हाईवे जाम कर दिया। पब्लिक एसओ पाकबड़ा की बात तक सुनने को तैयार नहीं थे। बाद में मौके पर पहुंचे मझोला एसओ ने जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed