{"_id":"8fed0bdc1585ea95135026cc54444ef0","slug":"two-police-man-teased-women-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस कर रहीं महिलाओं से नशेड़ी सिपाहियों ने की हरकत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
डांस कर रहीं महिलाओं से नशेड़ी सिपाहियों ने की हरकत
अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 17 Oct 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के औरैया में मंगलवार रात कुछ महिलाएं डांस कर रही थीं। तभी नशे में धुत दो सिपाही वहां पहुंचे और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। उन लोगों ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसपी संजय कक्कड़ ने आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर करने के साथ ही मामले की जांच का आदेश दे दिया।
मंगलवार रात शहर के एक मोहल्ले में लगभग आधा दर्जन महिलाएं ‘झेंझी गीत’ पर डांस कर रही थीं। उसी दौरान किराए के मकान में रह रहे सिपाही अमर और प्रीतम वहां शराब के नशे में पहुंचे और महिलाओं से अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन
वे गीत गा रही दो महिलाओं के छेड़ने लगे, उन्होंने विरोध किया। इस पर दोनों सिपाही गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। तभी आसपास के लोग जमा हो गए। दोनों सिपाही वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित महिलाओं ने एसपी और सीओ सदर अशोक कुमार सिंह से मामले की शिकायत की। एसपी ने दोनों आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।