फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two police man accused for rape in sonbhadra uttar pradesh

रेप की कोशिश में बुरी तरह पिटे सिपाही

Tue, 17 Jun 2014 06:11 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
two police man accused for rape in sonbhadra uttar pradesh

रायपुर थाना क्षेत्र के एक टोले में रविवार की रात दो सिपाहियों ने असलहे के बल पर घर के बाहर सोई महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सिपाहियों को बांध कर पिटाई की।

विज्ञापन


सिपाहियों को बचाने पहुंची रायपुर पुलिस को ग्रामीणों के तेवर देख पीछे हटना पड़ा।

बाद में कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे सीओ सदर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब सिपाही मुक्त हो सके। इस मामले में रायपुर एसओ और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

घर में अकेली सो रही थी मह‌िला

two police man accused for rape in sonbhadra uttar pradesh

सोमवार की दोपहर डीएम दिनेश कुमार सिंह और प्रभारी एसपी लालबहादुर मातहतों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई न होने पर मंगलवार को बाजार बंद करने और प्रदर्शन की चेतावनी दी।

रायपुर थाने के सिपाही अमरेंद्र प्रताप यादव और अनुज सिंह रविवार की रात सादे वेश में निकले थे। रात 10 बजे वे रायपुर थाना क्षेत्र के एक टोले में पहुंचे। यहां एक अधेड़ महिला घर के बाहर अकेले सोती मिली।

असलहे के बल पर दुष्कर्म का प्रयास

two police man accused for rape in sonbhadra uttar pradesh

आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाया तो एक ने उसका मुंह दबा दिया, जबकि दूसरे ने असलहा दिखाकर चुप कराने का प्रयास किया। लेकिन महिला चिल्लाती रही। इस पर उसे रुपये का लालच दिया गया।

तब तक पीड़ित के परिवार एवं अन्य लोग पहुंच गए और दोनों आरोपियों को पकड़ कर तमंचा छीन लिया। ग्रामीणों ने एक सिपाही को पेड़ से और दूसरे को खूंटे से बांधकर पिटाई की। रात 11 बजे जानकारी रायपुर पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

घटना के बाद भड़के ग्रामीण

two police man accused for rape in sonbhadra uttar pradesh

एसओ एसपी सिंह हमराहियों के साथ पहुंचे और सिपाहियों को मुक्त कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के तेवर देख पीछे हटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को निलंबित नहीं किया जाता, वे इन्हें नहीं छोड़ेंगे।

रात डेढ़ बजे पन्नूगंज, मांची पुलिस के साथ पीएसी बल लेकर सीओ सच्चिदानंद पहुंचे और एसपी से वार्ता कर दोनों सिपाहियों और रायपुर एसओ के लाइन हाजिर होने की जानकारी दी। साथ ही मामले की जांच कर 12 घंटे के भीतर एफआईआर और निलंबन का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए।

दोपहर 12 बजे डीएम, प्रभारी एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और गांव के लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में डीएम दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि एडीएम और एएसपी को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी चीजें सामने आएंगी, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। 

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

two police man accused for rape in sonbhadra uttar pradesh

तीन वर्ष पूर्व भी यहां के एक टोले में एक सिपाही ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसे घर में बंद कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसी तरह के एक-दो मामले और सामने आए, लेकिन पुलिस पीड़ित को ही झुठलाती रही।

वारदात के समय आरोपियों के नशे में धुत होने की चर्चा है। आरोपियों का रात में ही वैनी पीएचसी में मेडिकल भी कराया गया। वे नशे में धुत थे या नहीं, इस सवाल पर पुलिस चुप्पी साधे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed