फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two murdered in new delhi

भीड़ के सामने दौड़ा-दौड़ाकर दो युवकों की हत्या

Wed, 11 Dec 2013 03:43 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Dec 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
two murdered in new delhi

नई दिल्ली के गांधीनगर इलाके के रघुबरपुरा-2 में मंगलवार रात सरे बाजार आधा दर्जन बदमाशों ने दो युवकों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। भीड़ वाले बाजार में दोनों युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे, लेकिन कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया।

विज्ञापन


बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर दोनों युवकों की भीड़ के सामने हत्या कर दी। घटना से पूरे रघुबरपुरा बाजार में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़े आराम से मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त बबली (32) और सोनू (28) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद गांधीनगर थाना पुलिस पूरे मामले को आपसी रंजिश का बता रही है।

पढ़ें, मजार पर मिले तांत्रिक ने रेप किया, MMS बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोनू अपने परिवार के साथ शांति मोहल्ला, गांधीनगर में रहता था। वहीं बबली सपरिवार कांति नगर में रहता था। बबली का प्रॉपर्टी का काम है। सोनू, बबली के साथ ही काम करता था।

मंगलवार शाम को दोनों गांधीनगर के महिला कालोनी पार्क में अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। करीब सवा आठ बजे दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए निकले।


पढ़ें, कनॉट प्लेस में किशोरी से गैंगरेप

जैसे ही वह रघुबरपुरा चौक, गली नंबर-4 के सामने पहुंचे। करीब आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रोक कर चाकू से हमला कर दिया। दोनों अपनी जान बचाने को भागे। वह अपनी जान बचाने की गुहार लगाते रहे।

आरोपियों ने घेरकर पहले बबली को चाकू मारे। बाद में पीछा कर उन्होंने गली नंबर-10 के सामने सोनू को घेर लिया। वहां आरोपियों ने सोनू को भी चाकुओं से गोद डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed