फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two murdered for four rupee

4 रुपए के लिए दो का कत्ल, पथराव और आगजनी

Fri, 12 Jun 2015 08:50 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
 two murdered for four rupee

महज चार रुपये के चक्कर में शुक्रवार सुबह घूरपुर इलाके के मोहद्दीपुर गांव में दो युवकों की हत्या के साथ भारी बवाल हुआ। पिसाई के पैसों के झगडे के दौरान चक्की मालिक ने आटा लेने आए लड़के पर हंसिया से वार किया तो चीख सुनकर उसके परिवार और रिश्ते के कई लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए। तैश में आकर चक्की मालिक के भाई ने दुनाली बंदूक से शुभम (18) और राहुल (20) को गोली से उड़ा दिया। तीन और लड़के छर्रे धंसने से घायल हो गए।

विज्ञापन


गोलियां चलाकर चक्की मालिक अपने भाइयों के साथ घर में घुसा तो भीड़ ने धावा बोल दिया। बाइक तोड़ दी। चक्की और पशुबाडा में आग लगा दी। खबर पाकर पहुंचे आईजी और एसएसपी ने पुलिस फोर्स से सुरक्षा घेरा बनाकर आरोपियों को परिजनों सहित किसी तरह घर से निकालकर नैनी थाने पहुंचाया।
विज्ञापन


चार आरोपियों को दो डबल बैरल बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बवाल पर उतारू भीड़ को पुलिस ने जैसे-तैसे संभाला। शाम को लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को रीवा रोड पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार रूपये के लिए चक्की मालिक पर फेंका 20 का नोट

 two murdered for four rupee

शहर से करीब छह किलोमीटर दूर मोहद्दीपुर गांव की दलित बस्ती में रहने वाला इंद्रजीत भारतीय फतेहपुर जेल में बंदी रक्षक है। शुक्रवार को उसके घर में भंडारा का कार्यक्रम था इसलिए तमाम रिश्तेदार जुटे थे। इंद्रजीत का पुत्र रजत (15) बृहस्पतिवार शाम घर के पास राकेश द्विवेदी की चक्की में गेहूं पीसने के लिए रख आया था।

शुक्रवार सुबह करीब पौने छह बजे वह आटा लेने गया तो पिसाई के चार रुपये कम थे। राकेश ने पूरे पैसे मिले बिना आटा देने से इनकार किया तो रजत ने घर से बीस रुपये का नोट लाकर उसकी तरफ फेंका। झड़प के दौरान राकेश ने हंसिया से रजत के सिर पर वार कर दिया। वह चीखते हुए बाहर भागा तो उसके घर के बाहर खड़े परिवार और रिश्ते के दर्जन भर से ज्यादा युवक डंडे और ईंट-पत्थर लेकर चक्की पर टूट पड़े। चक्की के बगल में ही राकेश का घर है।

राकेश की चीख-पुकार सुनकर उसके भाई राजेश और सुरेश घर से बाहर आए। भीड़ ने पथराव किया तो राजेश ने डबल बैरल बंदूक से दो फायर किए जिसकी चपेट में आकर राहुल भारतीय (20) और शुभम उर्फ आशु (18) ढेर हो गए। रजत (15), अंकुश (20) और महेंद्र (23) भी छरे धंसने से जख्मी हो गए। भीड़ ने धावा बोला तो राकेश ने भाइयों के साथ घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। भीड़ दरवाजा तोड़ने लगी तो राजेश ने अंदर से बंदूक की नाल दिखाकर धमकाया।

करीब पौन घंटे बाद घूरपुर पुलिस पहुंची। फिर एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र सीओ मेजा समेत कई थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। भीड़ घर में छिपे राकेश और उसके भाइयों को मार डालने पर आमादा थी। इस बीच घर के बाहर खड़ी एक बाइक तोड़ने के साथ ही पुलिस के सामने ही चक्की वाले घर और पशु बाड़ा में आग लगा दी।

मामले में चक्की मालिक समेत चार गिरफ्तार

 two murdered for four rupee

दोहरे कत्ल और बवाल की खबर पाकर आईजी जोन ब्रजभूषण शर्मा और एसएसपी बीपी श्रीवास्तव भी शहर और देहात के दर्जन भर से ज्यादा थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने भारी विरोध के बीच पुलिसकर्मियों को सीढ़ी लगाकर राकेश के मकान की छत पर भेजा ताकि उन्हें वहां से निकालकर हटाया जा सके।

फिर राकेश और उसके तीन भाइयों, परिवार की महिलाओं-बच्चों को पुलिस के तगड़े सुरक्षा घेरे के बीच घर से निकालकर पुलिस जीप में नैनी थाने ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने राहुल और शुभम के शव भारी विरोध के बीच कब्जे में लिए। भीड़ ने पथराव किया तो पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली।

दमकल की गाड़ियां बुलाकर आग बुझाई गई। अफसरों ने मृतकों के आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को बताया कि हत्या में राकेश, राजेश, सुरेश और शनि को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी वशिष्ठ की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed