फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Two minors sexually assaulted by kin in Coimbatore

69 साल के दादा ने मासूम पोती को बनाया हवस का शिकार

Wed, 19 Aug 2015 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Aug 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
Two minors sexually assaulted by kin in Coimbatore

तमिलनाडु के कोयंबटूर में मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना ने तो बुजुर्गों और सगे रिश्तों से ही भरोसा उठा दिया है। एक मामले में 69 साल के दादा को अपनी 7 साल की मासूम पोती को हवस का शिकार बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


दूसरे मामले में एक 20 साल के युवक को अपने रिश्तेदार की 10 वर्षीय बेटे को यौन शोषण करने का मामला सामने है। 69 साल के बुजुर्ग पर पिछले एक साल से मासूम पोती से छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी बुजुर्ग शहर के पोडानूर इलाके में रहता है। जबकि दूसरी घटना पोलाची इलाके की है।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और रिमांड में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक रविवार को अपने रिश्तेदार के यहां खेलने के लिए आया था और वह घर से पीड़ित लड़के को ले गया, इसके बाद उसने उसका यौन शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंदी हरकत करते पिता ने देखा, भागा आरोपी

Two minors sexually assaulted by kin in Coimbatore

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी युवक जब अपने रिश्तेदार के बेटे का यौन शोषण कर रहा था तभी रिश्तेदार ने उसे देख लिया इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित लड़के के पिता ने आरोपी युवके खिलाफ थाने में की जिसके ‌बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं 69 वर्षीय दादा द्वारा पोती का यौन शोषण करने के मामले में बच्ची की मां ने सोमवार को आरोपी ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मां की थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में ले लिया है। शिकायत में बच्ची की मां ने कहा है कि उसका ससुर उसकी मासूम बच्ची का यौन शोषण जून 2014 से जून 2015 तक किया।

मामले पर पुलिस का कहना है कि 2012 से जब पाक्सो एक्ट आया तब से लोगों में बच्चों को लेकर कुछ जागरूकता बढ़ी है लेकिन कई बार माता-पिता अपने बच्चे के भविष्य की चिंता को लेकर पुलिस में शिकायत नहीं करते। ज्यादातर लोग तो एक शहर को छोड़कर दूसरे शहर में रहने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed