फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Two minor girls raped several times in Kota canteen

कोटा: कैंटीन में सगी बहनों से रेप, हुई गर्भवती

Wed, 25 Feb 2015 05:15 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
Two minor girls raped several times in Kota canteen

राजस्थान के कोटा में दो सगी बहनों से रेप का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियां नाबालिग हैं और एक कैंटीन में काम करती थीं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दोनों को मुक्त कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंटीन में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने मासूम बहनों के साथ कई बार रेप किया और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। दोनों लड़कियों ने कुछ महीने पहले ही यहां काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन


लगातार रेप के बाद जब एक लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसे गर्भपात कराने को मजबूर कर दिया। दोनों लड़कियां आरोपियों की धमकी से इतनी डरी हुई थीं कि उन्होंने किसी से कुछ भी नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी कैंटीन में काम करती थी मां

Two minor girls raped several times in Kota canteen

टीओआई के अनुसार, कोटा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को जानकारी मिली थी कि कैंटीन में कर्मचारी दो लड़कियों के साथ कई महीने से बलात्कार कर रहे हैं। पुलिस ने छापा मारा और दोनों नाबालिगों को वहां काम करते हुए देखा। पुलिस ने दोनों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया।

कमेटी को दिए गए बयान में दोनों लड़कियों ने बताया कि कैंटीन में काम करने वाले जोधराज और राकेश ने उनके साथ कई बार रेप किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी मां भी उसी कैंटीन में काम करती है, लेकिन आरोपियों की धमकी से डर कर उन्होंने मां से भी कुछ नहीं बताया। कई बार रेप के बाद जब एक लड़की गर्भवती हो गई तो जोधराज ने उसे गर्भपात कराने को मजबूर किया।

पुलिस ने लड़कियों के बयान दर्ज कर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों के खिलाफ पोक्सो और बाल मजदूरी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed