{"_id":"21ddfb3eb3a287d6ba8691434f78dccb","slug":"two-men-raped-girl-student-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बुलाया घर, दोस्त के साथ मिलकर लूटी अस्मत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छात्रा को बुलाया घर, दोस्त के साथ मिलकर लूटी अस्मत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Dec 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सुल्तानपुरी में 11वीं कक्षा की एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों सुल्तानपुरी निवासी प्रभांशु (21) और संजीव (27) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुरी निवासी छात्रा की पड़ोस में रहने वाले प्रभांशु से जान पहचान है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, शनिवार को प्रभांशु ने छात्रा को एक मकान पर बुलाया था। जहां संजीव व प्रभांशु ने उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन
अगले दिन उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर सुल्तानपुरी थाने पहुंची। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।