{"_id":"7f5b315cf777922bd2f639804ad43af0","slug":"two-men-killed-over-leave-issue-in-gurgaon-bpo","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी मांगने पर विवाद, दो लोगों का हुआ कत्ल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छुट्टी मांगने पर विवाद, दो लोगों का हुआ कत्ल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 06 Oct 2013 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के उद्योग विहार में एक बीपीओ कंपनी में छुट्टी मांगने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की रात दो लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल बीपीओ कर्मी के बयान पर टीम लीडर और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मांगी थी दो दिन की छुट्टी
उद्योग विहार फेस चार में सरको नामक बीपीओ कंपनी है। पुलिस के अनुसार, इस कंपनी में कार्यरत सुनील कुमार की पत्नी की चार अक्तूबर को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। उसे बेटा हुआ था। इस पर सुनील ने टीम लीडर मुकेश विष्ट को फोन कर दो दिन की छुट्टी मांगी, लेकिन, उसे मना कर दिया गया।
विज्ञापन
इस पर सुनील के मौसेरे भाई राम अवतार और टीम लीडर के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। बताते हैं कि टीम लीडर को सबक सिखाने के लिए राम अवतार की ऑल्टो कार में सुनील अपने तीन अन्य दोस्तों ताज नगर के देवेंद्र, गाड़ौली के संजय और ब्रह्मदत्त को लेकर शुक्रवार की रात उद्योग विहार पहुंच गया।
इस बीच टीम लीडर मुकेश कुमार, उसके सहयोगी राम किशन दत्त, उसके भाई, पास में पान का खोखा चलाने वाला पवन बंजारा और दो अन्य युवक पहले से ही चाकू आदि से लैस होकर कंपनी के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे।
झगड़ा
बताया जाता है कि रेवाड़ी से सुनील के पहुंचते ही पहले तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। उसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि मुकेश और उसके साथियों ने चाकू और दूसरे धारदार हथियार से हमला कर राम अवतार और देवेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना में सुनील और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्रह्मदत्त बाल-बाल बच गया। इस बारे में डीसीपी वेस्ट सुरेंद्र पाल ने उनके बीच छुट्टी के मसले पर विवाद होने की पुष्टि की है। एक आरोपी पवन बंजारा को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।