फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two men gangraped minor in firozabad

बाजार से बाइक पर उठाई लड़की, खेत में गैंगरेप

Fri, 07 Feb 2014 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Fri, 07 Feb 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
two men gangraped minor in firozabad

एक किशोरी स्कूल जा रही थी, तभी दो युवक बाइक से आए और उसे रोक लिया। सरे बाजार लोग जब तक कुछ समझते, उन्होंने तमंचे के बल पर उसे बाइक पर बैठा लिया।

विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर वे किशोरी को एक खेत में ले गए। वहां दोनों ने उससे रेप किया और फरार हो गए। बदहवास लड़की जैसे-तैसे घर पहुंची और घटना के बारे में घरवालों को बताया।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की है।

अजनबी की मदद से पहुंची घर, बयां की घटना

two men gangraped minor in firozabad

छात्रा थाना लाइनपार क्षेत्र की रहने वाली है और कक्षा नौ में पढ़ती है। वह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। थाना रसूलपुर क्षेत्र में पुरानी मंडी के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी।

आरोपी उसे थाना टूंडला के ग्राम उसायनी के पास एक खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। दरिंदे छात्रा को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर वह किसी तरह से हाईवे पर पहुंची। एक बाइक सवार को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बाइक सवार ने उसे उसके घर पहुंचाया।

एक आरोपी को पहचाना, दोनों फरार

two men gangraped minor in firozabad

परिजनों ने थाना दक्षिण पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिला महिला अस्पताल में छात्रा का मेडिकल कराया गया है। छात्रा ने एक आरोपी बिल्ला को पहचान लिया है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह गायब था। पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है।

सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि बिल्ला और उसके दो साथियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पास्को के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed