{"_id":"8cfe205e0689b25bb176cfa40b1cbaf6","slug":"two-men-died-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"16 बीघा जमीन पर हुआ खूनी नाच, दो की मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
16 बीघा जमीन पर हुआ खूनी नाच, दो की मौत
Updated Sat, 26 Jul 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
बदायूं में दो भाईयों के बीच हुआ जमीनी विवाद बड़े खूनी संघर्ष में तबदील हो गया। जिसके चलते दो पक्ष एक दूसरे से जमकर भिड़े। घटना में 2 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और 20 गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
झगड़ा जमीनी रंजिश को लेकर परवान चढ़ा। जिसमें दो भाई एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में भमोरा क्षेत्र से लगे बदायूं के खुकड़ी गांव के जंगल में शुक्रवार की रात दो पक्ष मरने मारने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
बल्लम दरांती आदि हथियारों से हुए हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों तरफ के दस लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
संघर्ष की जड़ बनी 16 बीघा जमीन
भमोरा इलाके के गहर्रा गांव निवासी प्रेमपाल और टीकाराम सगे भाई हैं। दोनों की 16 बीघा जमीन है। मगर दबंगई के चलते प्रेमपाल पूरी जमीन पर कब्जा कराना चाहता है। शुक्रवार रात उसने टीकाराम की आठ बीघा जमीन में खड़ी धान की फसल जोत दी।
इसका पता लगने पर टीकाराम और उसके परिवार वाले भी खेत पर पहुंच गए। विरोध पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। ऐसे में दोनों तरफ के लोग इकट्ठे हो गए और आपस में जमकर लाठी डंडे, दरांती और भाला चले। इस संघर्ष में टीकाराम के 24 वर्षीय बेटे ओमपाल और दूसरे पक्ष के प्रेमपाल के समधी फतेहगंज पश्चिमी के रहपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय विजेंद्र की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची भमोरा और बदायूं पुलिस में काफी देर सीमा विवाद चलता रहा। वहां पहुंचे एसपी देहात रामस्वरूप सिंह ने घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल भिजवा दिया। प्रेमपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।