{"_id":"1299d9ecb19da576d660866f35598f31","slug":"two-men-abducted-girl-and-gangraped-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
घर में अकेली लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप
अमर उजाला, कलान (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 28 Sep 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कसबे के एक घर में घुसे दो युवक एक किशोरी को अगवा कर ले गए और खेत में उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन
खेत में दो घंटे बेहोश पड़ी रहने के बाद जब किशोरी घर आई तो युवकों ने उस पर फिर से हमला किया। पीड़िता ने किसी तरह छुपकर जान बचाई।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बृहस्पतिवार की रात 11 बजे की है। किशोरी के भाई की तबीयत अचानक खराब हो जाने पर उसके पिता और घर के अन्य सदस्य उसे डॉक्टर के पास ले गए। घर में किशोरी और उसके दो छोटे भाई थे।
विज्ञापन
इसी दौरान दो युवक घर में घुस आए। वह किशोरी को जबरन उठाकर पास में ही एक खेत में ले गए। यहां पहले से उनके दो और साथी मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने किशोरी के साथ रेप किया, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
किशोरी के घर पहुंचने पर युवकों ने उसे जान से मारने के इरादे से घर पर हमला बोल दिया। उसने किसी तरह पड़ोसी के घर में छिपकर जान बचाई।
सुबह जब घरवाले लौटे तो किशोरी ने उनको आपबीती बताई। इस पर घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गांव मिल्किया निवासी पेशकार यादव और विपिन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
केवल दो युवकों की पुष्टि
पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले केवल दो ही युवक थे, खेत पर पहले से दो युवकों के होने की बात अभी साफ नहीं हुई है।
घर से उठाकर ले जाने वाले दोनों युवकों को मैंने पहचान लिया। खेत पर पहले से ही दो और लोग मौजूद थे और उन चारों ने मेरे साथ गलत काम किया। पुलिस को चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए।
-पीड़ित किशोरी