फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two killed by kachh baniyan gang in uttar pradesh

कच्छा-बनियानधारी गिरोह का कहर, दो को पीट-पीट कर मार डाला

Mon, 22 Jun 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कासगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, कासगंज Updated Mon, 22 Jun 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
two killed by kachh baniyan gang in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के कासगंज में आम के बाग में रखवाली कर रहे दो लोगों की कच्छा-बनियान धारी बदमाशों ने लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या और लूट के बाद भागते बदमाशों में से दो सड़क हादसे में घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल से दबोच लिया। पुलिस इनके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


घटना शनिवार को मध्यरात्रि के बाद गांव जियाउद्दीनपुर के जंगल में हुई और इसमें मारे गए प्रेम सिंह (45) गांव जियाउद्दीनपुर और वीरेंद्र (35) नगला भूरा झांवर का रहने वाले थे।
विज्ञापन


घटना के वक्त आम के बाग में प्रेम सिंह, वीरेंद्र सिंह, हाकिम सिंह निवासी खेड़ली कठूमर, जिला अलवर और लालसिंह निवासी भरावली उमेर, भरतपुर, राजस्थान रखवाली कर रहे थे। वीरेंद्र बाग में मधुमक्खी पालन का भी काम करता था। रात में आधा दर्जन से अधिक कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे प्रेम सिंह और वीरेंद्र पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूट कर भागे 'गिरोह' का रास्ते में एक्सीडेंट

two killed by kachh baniyan gang in uttar pradesh

शोर होने पर बाग में दूसरी ओर सो रहे हाकिम और लाल सिंह इनके पास पहुंचे तो बदमाशों ने इन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। वारदात के बाद बदमाश यहां से 1800 रुपये, मोबाइल, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान लूट फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद हाकिम और लाल सिंह भागकर गांव पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसपी विनय कुमार यादव, एएसपी राधे मोहन भारद्वाज मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद फरार हुए दो बदमाश घटना स्थल से करीब छह-सात किलोमीटर दूर बिलराम रोड पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल में इलाज कराते हुए दबोच लिया और इनकी निशानदेही पर राधा स्वामी आश्रम के पास से तमंचा, सरिया सहित अन्य सामान बरामद किया है।

सीओ एके सिंह ने बताया कि इनमें एक असगर पिछले एक साल से किसरौली रोड पर  रह रहा था। वह मूल रुप से नई बस्ती, हापुड़ का रहना वाला है। उसके परिवारीजन रात में ही एक गाड़ी में अपना सामान भरकर भाग गए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed