फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two jailed for raping BA student in mainpuri

छात्रा से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिप, हुई जेल

Wed, 02 Mar 2016 12:09 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
two jailed for raping BA student in mainpuri

यूपी में मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र की एक छात्रा का यात्रा के दौरान दो लोगों ने मोबाइल और शैक्षिक अभिलेख चोरी कर लिए। बाद में दोनों ने फोन कर छात्रा को अभिलेख लेने के लिए मैनपुरी बुलाया।

विज्ञापन


जब छात्रा उनके बताए स्थान पर पहुंची तो दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाई।

छात्रा ने सोमवार की देर रात कोतवाली में तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।

आरोपियों के चंगुल में ऐसे फंसी छात्रा

two jailed for raping BA student in mainpuri

एक ग्राम निवासी छात्रा शिकोहाबाद के एक महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा के अनुसार शिकोहाबाद से लौटते 25 फरवरी को बस में कोतवाली सदर क्षेत्र के गोपीनाथ अड्डा निवासी अरविंद यादव और दन्नाहार के ग्राम नगला मठिया निवासी सुनील शाक्य ने बैग से उसका मोबाइल और शैक्षणिक कागजात चोरी कर लिए।

इसके बाद युवकों ने उसे फोन कर मोबाइल और कागजात वापस करने के लिए लोहिया पार्क बुलाया। युवती ने जब अपने कागजात मांगे तो दोनों युवक उसे अज्ञात जगह पर ले गए। जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बनाई। युवती ने तहरीर में कहा कि धमकी देने के बाद युवकों ने उसे छोड़ दिया। युवती ने जानकारी परिवारीजनों को दी।

परिवारीजनों के साथ सोमवार की देर रात युवती ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed