दो लड़कियों ने यूं लूटा बैंक अधिकारी का घर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार रोड स्थित नंदन वाटिका में केनरा बैंक के सहायक प्रबंधक के घर बुधवार सुबह दो नकाबपोश युवतियों ने महिला को बेहोश कर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
युवतियां घर से 60 हजार रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये के सोने के जेवर लेकर फरार हो गईं।
स्कूल से घर लौटी बेटी ने मां को फर्श पर बेहोश देखा और शोर मचाया। मकान मालिक सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. जीएस सोमानी ने पुलिस को वारदात की सूचना दी।
सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी मौजीराम और कीर्ति नगर चौकी प्रभारी रामकुमार मौके पर पहुंचे।
बेटी ने मां को बेहोश देखा तो मचाया शोर
पुलिस ने बैंक प्रबंधक प्रमोद कुमार की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का शक है कि इस वारदात को युवतियां अंजाम नहीं दे सकती। यह जांच को भटकाने का भी काम हो सकता है कि आरोपी लड़कियों के भेष में आए हो।
हिसार रोड स्थित नंदन वाटिका में सिविल अस्पताल के रिटायर्ड चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस सोमानी ने घर का ऊपरी हिस्सा केनरा बैंक रानियां शाखा के सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार शर्मा को किराए पर दिया हुआ है।
प्रमोद कुमार यहां पर अपनी पत्नी रूबी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। प्रमोद कुमार की बेटी समीक्षा डीएवी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है और बेटा माही इसी स्कूल में पांचवीं में पढ़ता है।
पुलिस को युवतियों का हाथ होना लग रहा है संदिग्ध
प्रमोद कुमार प्रतिदिन की भांति सुबह साढे़ आठ बजे घर से ड्यूटी के लिए रानियां रवाना हुए। बच्चे भी इसी समय स्कूल चले गए थे।
लगभग 9.30 बजे दो नकाबपोश युवतियां घर में घुसीं और सीढ़ियों से घर के ऊपरी भाग में पहुंच गई।
रूबी ऊपर अकेली थी और स्टोर रूम में अटैची में बिजली का बिल भरने के लिए रुपये गिन रही थी।
दोनों युवतियों ने एकदम से रूबी का गला दबाते हुए हाथ से उनका मुंह दबा दिया, जिससे रूबी बेहोश हो गई और आरोपी युवतियों ने अटैची से 60 हजार रुपये की नकदी और अलमारी से पांच लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण उड़ा लिए और फरार हो गईं।